फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajnath Singh: इंफाल में जवानों से मिले रक्षामंत्री राजनाथ, बोले- मैं भी सेना में होना चाहता था भर्ती

Fri, 19 Aug 2022 05:44 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, जब भी मैं अपने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों से मिलता हूं तो मुझे खुशी, गर्व और शांति महसूस होती है।
विज्ञापन
राजनाथ सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इंफाल में आज सेना और असम राइफल्स के जवानों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों और जवानों से बातचीत कर उनका हाल भी जाना। राजनाथ सिंह ने कहा, जब भी मैं अपने सशस्त्र बलों के जवानों और अधिकारियों से मिलता हूं तो मुझे खुशी, गर्व और शांति महसूस होती है। उन्होंने कहा, हर कोई देश की सेवा कर रहा है, शिक्षक, डॉक्टर और अन्य, लेकिन हमारे सैनिक जो कर रहे हैं वह किसी पेशे से ज्यादा और सेवा से भी ज्यादा है। 

विज्ञापन


राजनाथ सिंह ने जवानों को संबोधित करते हुए कहा, मैं बचपन में सेना में भर्ती होना चाहता था। सैन्य बलों में शामिल होने के लिए परीक्षा भी दी थी, लेकिन मेरे पिता का निधन हो जाने व अन्य  पारिवारिक समस्याओं के कारण मैं सेना में शामिल नहीं हो पाया। उन्होंने कहा, ‘यदि आप किसी बच्चे को सेना की वर्दी देते हैं, तो आप देखेंगे कि उसका व्यक्तित्व ही बदल जाता है। इस वर्दी में कुछ बात है। इस दौरान भारतीय सेना के प्रमुख जनरल मनोज पांडे भी मौजूद रहे। 
 
मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से की मुलाकात
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह दो दिवसीय मणिपुर दौरे पर हैं। गुरुवार को उन्होंने खुमान लम्पक स्टेडियम के 131वें डूरंड कप के मणिपुर चैप्टर का उद्घाटन किया। आज रक्षामंत्री ने मुख्यमंत्री बीरेन सिंह से उनके आवास पर मुलाकात की।इस मुलाकात मुख्यमंत्री बीरेन सिंह ने ट्वीट किया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का मार्गदर्शन प्राप्त करना एक परम खुशी की बात है। उनके निरंतर समर्थन के लिए बहुत आभारी हूं। 
विज्ञापन


दिल्ली में एक कार्यक्रम में भी शामिल हुए
नेताजी संग्रहालय में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि INA के मेजर ईश्वर लाल सिंह जी जिंदादिल इंसान थे, जिन्होंने आजादी की लड़ाई लड़ी, वो सभी जिंदादिल इंसान थे। यह देश कभी इन्हें भूल नहीं सकता। आज जब मैं उन्हें (ईश्वर लाल सिंह) श्रद्धांजलि दे रहा था, तब मेरे मन ये भाव पैदा हुआ कि मैं उन्हें ही नहीं बल्कि INA के उन सभी जवानों को श्रद्धांजलि दे रहा हूं जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें