फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Andhra Pradesh: शॉर्ट सर्किट से चीनी कारखाने में लगी भीषण आग, दो की मौत- छह घायल

Fri, 19 Aug 2022 05:33 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काकीनाडा

सार

काकीनाडा के एसपी रवींद्रनाथ बाबू ने कहा, वकालापुडी चीनी कारखाने में एक भीषण आग दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन
आग (सांकेतिक) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शुक्रवार को एक चीनी कारखाने में भीषण आग लग गई। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई और छह घायल हो गए। घायलों को तत्काल इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। 
विज्ञापन


धटना के तुरंत बाद दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारियों ने इलाके का निरीक्षण किया। एक अधिकारी ने बताया कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी। 
  
काकीनाडा के एसपी रवींद्रनाथ बाबू ने कहा, वकालापुडी चीनी कारखाने में एक भीषण आग दुर्घटना हुई। इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई। छह अन्य लोग घायल हो गए जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। 
विज्ञापन

 
उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया संकेत मिलता है कि कारखाने में शॉर्ट सर्किट के कारण एक कन्वेयर बेल्ट में विस्फोट हुआ जिसका चीनी बैग लोड करने के लिए उपयोग किया जाता है। घायलों को तुरंत अस्पातल ले जाया गया। दमकल विभाग, विद्युत विभाग और पुलिस अधिकारी उस क्षेत्र का निरीक्षण कर रहे हैं। मामला दर्ज किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें