फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MEA: 'छुड़ाने की हरसंभव कोशिश करेंगे', कतर में बंद भारतीयों के परिवार से मिलकर बोले जयशंकर

Mon, 30 Oct 2023 12:18 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयशंकर ने पूर्व नौसैनिकों के परिवार से मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी सरकार भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।
विज्ञापन
विदेश मंत्री जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने सोमवार को कतर में मौत की सजा पाने वाले आठ भारतीयों के परिवारवालों से मुलाकात की। गौरतलब है कि नौसेना के आठ पूर्व कर्मी लंबे समय से कतर की जेल में बंद हैं। हाल ही में कतर की एक अदालत ने उन्हें मौत की सजा सुनाई है।
विज्ञापन


जयशंकर ने पूर्व नौसैनिकों के परिवार से मुलाकात के दौरान कहा कि उनकी सरकार भारतीयों को वापस लाने की हरसंभव कोशिश कर रही है। विदेश मंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "आज सुबह ही कतर में बंद आठ भारतीयों के परिवारवालों से मुलाकात की। उन्हें बताया कि सरकार इस मामले को सबसे ज्यादा प्राथमिकता दे रही है। हम उनके परिवारों की चिंता और दर्द साझा करते हैं।" 

जयशंकर ने आगे कहा, "हमने स्पष्ट किया कि सरकार उन्हें छुड़ाने के लिए सबकुछ कर रही है। हम इस मामले में परिवारों से संपर्क में रहना जारी रखेंगे।

निजी कंपनी अल दहरा के साथ काम करने वाले इन भारतीय नागरिकों को कथित तौर पर जासूसी के एक मामले में पिछले साल अगस्त में गिरफ्तार किया गया था। कतर की तरफ से अब तक उन पर लगे आरोपों का खुलासा नहीं किया गया है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स में दावा हुआ है कि इन लोगों को जासूसी करने के आरोप में पकड़ा गया। कतर कोर्ट के इस फैसले पर भारत ने नाराजगी जताते हुए इसे गहरा झटका बताया था और मामले में सभी कानूनी तरीके आजमाने की बात कही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें