फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्नाटक: मंदिर में घुसने के लिए दलित पर लगा 11 हजार की दावत का जुर्माना

Sun, 26 Sep 2021 04:01 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, कोप्पल।

सार

कोप्पल के पुलिस अधीक्षक टी. श्रीधर ने शनिवार को कारातागी क्षेत्र की घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि हां, यह सच है कि उस व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश करने के बदले जुर्माने के तौर पर दावत देने के लिए 11 हजार रुपये खर्च किए हैं। हमारे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक में एक बार फिर मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक दलित व्यक्ति के ऊपर जुर्माना लगाने का मामला सामने आया है। कोप्पल जिले के कारातागी क्षेत्र के एक गांव में लक्ष्मी देवी मंदिर में प्रवेश करने के लिए एक दलित व्यक्ति को 11 हजार रुपये दावत पर खर्च करने के लिए मजबूर किया गया। पुलिस सूत्रों ने इस मामले में आठ लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी दी है।

विज्ञापन


कोप्पल के पुलिस अधीक्षक टी. श्रीधर ने शनिवार को कारातागी क्षेत्र की घटना की पुष्टि करते हुए कहा, हां, यह सच है कि उस व्यक्ति ने मंदिर में प्रवेश करने के बदले जुर्माने के तौर पर दावत देने के लिए 11 हजार रुपये खर्च किए हैं। हमारे अधिकारी इस मामले की जांच कर रहे हैं। उनके मुताबिक, यह घटना शुक्रवार शाम को सामने आई और इसके बाद पुजारी के नेतृत्व में मंदिर प्रबंधन ने अलार्म बजा दिया और लोगों पर दावत का आयोजन करने के लिए दबाव डाला।

हालांकि श्रीधर ने कहा कि यह घटना दलित समुदाय के व्यक्ति के प्रवेश करने से जुड़ी हुई नहीं है। उन्होंने बताया कि कुछ महीने पहले गांव में चोरी की एक घटना हुई थी और इसके बाद ग्रामीणों ने तय किया था कि पुजारी को छोड़कर मंदिर में किसी को प्रवेश नहीं करने देना चाहिए। लेकिन दलित व्यक्ति ने 14 सितंबर को किसी परंपरा को पूरा करने के लिए मंदिर में प्रवेश किया था।
विज्ञापन


जिले में एक महीने में ऐसी दूसरी घटना
इससे पहले चार सितंबर को भी कोप्पल जिले के कुस्तागी पुलिस थाना क्षेत्र के मियापुर गांव में एक मंदिर में चेन्ना दासर समुदाय के दो वर्षीय बच्चे ने प्रवेश कर लिया था। इसके लिए दलित समुदाय के इस बच्चे के परिवार के ऊपर 25 हजार रुपये का जुर्माना लगाने का मामला सामने आया था। उस घटना में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें