फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसा: बंगलूरू की फूड फैक्टरी में फटा सिलिंडर, दो मजदूरों की मौत और तीन गंभीर रूप से घायल

Mon, 23 Aug 2021 04:03 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में मगदी मार्ग पर स्थित एक फूड फैक्टरी में सिलिंडर फटने की खबर है। घटना में दो लोगों की मौत हो गई है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में मगदी मार्ग स्थित एक फूड फैक्टरी में सोमवार की दोपहर बड़ा हादसा हो गया। फैक्टरी के बॉयलर में में सिलिंडर फटने की वजह से दो लोगों की मौत हो गई है और तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सिलिंडर फटने की यह घटना एमएम फूड फैक्टरी में हुई है।

विज्ञापन


बंगलूरू के डीसीपी (पश्चिम) संजीव पाटिल ने बताया कि फैक्टरी के बॉयलर में हुई इस दुर्घटना में दो मजदूरों की मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार दोनों मजदूर बिहार के रहने वाले थे। इसके अलावा दो महिलाओं समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। तीनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

 


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें