फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

East Tech show 2023: गुवाहटी में आयोजित होगा पहला रक्षा शो, हथियारों और उपकरणों की होगी प्रदर्शनी

Fri, 06 Oct 2023 08:22 PM IST
शिवेंद्र तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

गुवाहटी में पहला दो दिवसीय रक्षा शो का आयोजन होने जा रहा है। इस शो में स्वदेशी निर्मित आधुनिक और नवीनतम उपकरण तकनीकी का प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन
शो (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुवाहटी में पहला दो दिवसीय रक्षा शो का आयोजन होने जा रहा है। यह शो पूर्वोत्तर सेना और असम सरकार के वाणिज्य व उघोग विभाग द्वारा 10 अक्टूबर को आयोजित किया जा रहा है। इस शो के द्वारा भारतीय सेना और पूर्वी कमान की परिचालन चुनौतियों और आवश्यक अत्याधुनिक तकनीकों को हल करने की एक पहल है।
विज्ञापन


इस ईस्ट शो 2023 में सेना और पूर्वी कमान की परिचालन चुनौतियों और आवश्यक अत्याधुनिक तकनीकों में सुविधा प्रदान के लिए स्वदेशी निर्मित जैसे एमएसएमईएस, डीआरडीओ, डीपीएसयूस, आरएंडडी संगठन और एकेडमिक सहित बड़ी संख्या में  आधुनिक और नवीनतम उपकरण तकनीकी प्रदर्शन करेंगे।

असम सरकार और पूर्वोत्तर सेना द्वारा आयोजित इस शो का मुख्य उद्देश्य रक्षा क्षेत्र में ज्ञान को बढ़ावा देना है और प्रतिभागियों को अत्याधुनिक हथियारों और उपकरणों से परिचित कराना है। इस शो के दौरान आईआईटी गुवाहटी के साथ विशिष्ट प्रौद्यगिकियों की एक सेमिनार और एआईआईएमएस के साथ चिकित्सा संगोष्टी की योजना भी बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें