फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manipur: चुराचांदपुर में बैंक से करीब पांच करोड़ की लूट; स्ट्रांग रूम टूटा हुआ पाया गया

Mon, 10 Jul 2023 10:31 PM IST
अभिषेक दीक्षित अमर उजाला ब्यूरो, इंफाल

सार

लगभग तीन से चार सौ संख्या में घातक हथियारों से लैस एक अनियंत्रित भीड़ ने शटर का ताला तोड़कर बैंक पर हमला किया। बैंक की संपत्ति में तोड़फोड़ की और सामान लूट लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मणिपुर में हिंसा की घटनाओं का फायदा उठाकर चुराचांदपुर में एक्सिस बैंक के न्यू बाजार ब्रांच से 4 से 5 करोड़ रुपए की लूट की खबर आ रही है। यह जानकारी तब सामने आई जब सोमवार को शाखा के प्रबंधक, पाओखानखुअल लेथिल दोपहर 1.30 बजे बैंक गए। उन्होंने देखा कि स्ट्रांग रूम टूटा हुआ है। 

विज्ञापन


प्रबंधक के अनुसार, शाखा में लगभग 4/5 करोड़ रुपए नकद और सोना था, लेकिन सब कुछ गायब मिला। तीन मई को मणिपुर में हिंसा भड़की थी और 4 मई से बैंक बंध था। इतने लंबे समय बाद आज बैंक खोला गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले भी 16 मई को चुराचांदपुर के न्यू लम्का में सरकारी मणिपुर राज्य सहकारी बैंक को भी लूट लिया गया था।

रिपोर्ट के अनुसार, लगभग तीन से चार सौ संख्या में घातक हथियारों से लैस एक अनियंत्रित भीड़ ने शटर का ताला तोड़कर बैंक पर हमला किया। बैंक की संपत्ति में तोड़फोड़ की और सामान लूट लिया। इसमें कंप्यूटर, सीपीयू, सीसीटीवी कैमरे, घूमने वाली कुर्सी की, पैसे गिनने वाली मशीन, बड़ी बैटरी, गैस सिलेंडर, इन्वर्टर, एक सिंगल बैरल लाइसेंस गन और और 11,77,578 रुपए कैश शामिल है। इस संबंध में चुराचांदपुर पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें