फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dibrugarh University: डिब्रूगढ़ में असिस्टेंट प्रोफेसर अश्लील वीडियो इंटरनेट पर डालने के मामले में गिरफ्तार

Sat, 04 Jul 2020 12:15 AM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़।
विज्ञापन
डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय का मामला (प्रतीकात्मक तस्वीर)
विज्ञापन

असम के डिब्रूगढ़ में कथित तौर पर इंटरनेट पर अश्लील वीडियो अपलोड करने के मामले में एक असिस्टेंट प्रोफेसर को शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर पूछताछ कर रही है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी है। 

विज्ञापन


डिब्रूगढ़ जिला पुलिस के अधीक्षक श्रीजीत टी ने बताया कि आरोपी डिब्रूगढ़ विश्वविद्यालय में गणित के असिस्टेंट प्रोफेसर है। उसे विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार की ओर से दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर गिरफ्तार किया गया है। प्रोफेसर पर आरोप है कि उन्होंने वीडियो एक पोर्नोग्राफिक वेबसाइट पर अपलोड किया था।

उन्होंने कहा कि इंटरनेट पर यह वीडियो वायरल हुआ था। इस वीडियो में आरोपी की तरह दिखने वाला शख्स किसी महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि गुरुवार को आरोपी के घर पर छापा मारा और उसका लैपटॉप जब्त कर किया था।
विज्ञापन


एसपी ने कहा कि इसके साथ ही पूछताछ में आरोपी असिस्टेंट प्रोफेसर ने स्वीकार किया है कि उसने उक्त वीडियो तीन वर्ष पहले गुवाहाटी के एक होटल में महिला के साथ बनाया था।

उन्होंने कहा कि रिकार्डिंग में इस्तेमाल कैमरे को जब्त कर लिया है। आरोपी प्रोफेसर ने यह भी दावा किया है कि वीडियो में दिख रही महिला विश्वविद्यालय की छात्रा नहीं थी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें