फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid19 updates: दक्षिण एशिया में ड्रोन की पहली व्यावसायिक उड़ान, 31 किमी. की दूरी तय कर भेजी गई कोरोना वैक्सीन

Mon, 04 Oct 2021 05:13 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इंफाल

सार

देश के कुछ राज्यों में अब भी कोरोना वायरस के अधिक मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच स्वास्थ्य केंद्रों और अस्पाालों में वैक्सीन पहुंचाने का काम युद्धस्तर पर जारी है। इसके लिए ड्रोन की मदद ली जा रही है। 
 
विज्ञापन
Mansukh mandaviya - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने आज उत्तर-पूर्व में आईसीएमआर के ड्रोन रिस्पांस एंड आउटरीच की शुरुआत की। इसके तहत ड्रोन के जरिए स्वास्थ्य केंद्रों तक कोरोना वैक्सीन पहुंचाई जाएगी। इस मौके पर उन्होंने बताया कि 15 मिनट में 31 किलोमीटर की दूरी तय करते हुए, मणिपुर में बिष्णुपुर जिला अस्पताल से करंग स्वास्थ्य केंद्र से लोकतक झील तक ड्रोन से टीकों को ले जाया गया। 
विज्ञापन

 


मनसुख मंडाविया ने कहा कि यह दक्षिण एशिया में ड्रोन की पहली व्यावसायिक उड़ान है। इसमें 13-15 मिनट में 31 किमी. की दूरी तय की गई। यह न केवल टीके की आपूर्ति के लिए है, हम भविष्य में ड्रोन का उपयोग करके रक्त के नमूने, आवश्यक दवाओं का भी परिवहन करेंगे। साथ ही उन्होंने कहा कि देश में अब तक 91 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं।   

ई-सविधा ने बनाया नया रिकॉर्ड
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को कहा कि सरकार की टेलीमेडिसिन सुविधा ई-संजीवनी ने 1.3 करोड़ परामर्शों का आंकड़ा पार कर लिया है। इसमें सबसे ज्यादा परामर्श आंध्र प्रदेश, कर्नाटक और तमिलनाडु के लोगों ने प्राप्त किए हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म धीरे-धीरे हेल्थकेयर डिलीवरी के लिए समानांतर स्ट्रीम में आकार ले चुका है। मंत्रालय ने कहा कि देश में आज लगभग 90 हजार मरीज रोजाना ई-संजीवनी प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें