फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: वैक्सीन खोजने का नया तरीका ईजाद, सिंगापुर के वैज्ञानिकों का दावा

Fri, 27 Mar 2020 07:48 AM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कोरोना वायरस(सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

सिंगापुर के वैज्ञानिकों ने दावा किया है कि उन्होंने कोरोना वायरस के खिलाफ टीके की जल्द खोज के लिए नया तरीका विकसित कर लिया है। जींस में होने वाले बदलावों का पता लगा कर टीके के परीक्षण की गति तेज की जा सकती है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, ड्यूक-एनयूएस मेडिकल स्कूल में काम करने वाले इन वैज्ञानिकों ने संभावित टीके के ट्रायल के लिए आर्कट्यूरस थेराप्यूटिक्स नामक अमेरिकी बायोटेक कंपनी के साथ साझेदारी की है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इनकी तकनीक से सिर्फ कुछ दिनों में उन संभावित टीकों का मूल्यांकन हो सकेगा जिन्हें आर्कट्यूरस बनाएगी।

आमतौर पर टीकों को इंसानों पर टेस्ट करके उनका मूल्यांकन करने में महीनों लग जाते हैं। एनयूएस मेडिकल स्कूल के इमर्जिंग इन्फेक्शंस डिसीसेस प्रोग्राम के डिप्टी डायरेक्टर वी एंग योंग ने कहा कि जींस के बदलने के तरीके से आप पता लगा सकते हैं कि कौन सा जीन ऑन हो रहा है, कौन सा ऑफ। एक टीके द्वारा सक्रिय किए गए इन बदलावों का तेजी से आंकलन कर वैज्ञानिक टीके के प्रभाव और दुष्प्रभाव का पता लगा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें