फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 India: देश में कोरोना का कोहराम, एक दिन में 17 हजार से ज्यादा मामले, दिल्ली- महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा संक्रमण

Fri, 24 Jun 2022 09:42 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे के दौरान 17,336 मामले सामने आए हैं। वहीं सक्रिय मरीजों की संख्या 88,284 पहुंच गई है। एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। इसका मतलब है देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। 
विज्ञापन
कोरोना संक्रमण वैरिएंट की जांच करती एक्सपर्टों की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना एक बार फिर से डराने लगा है। देश में तेजी से मामले बढ़ रहे हैं और इसके साथ ही संक्रमण दर भी बढ़ती जा रही है। शुक्रवार को सामने आई केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की रिपोर्ट के मुताबिक, 24 घंटे के अंदर 17,336 मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 13313 मरीज सामने आए थे। इसका मतलब है देश में एक दिन के अंदर चार हजार से ज्यादा मामले बढ़े हैं। 

विज्ञापन


इसके अलावा कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच सक्रिय मरीजों में भी तेजी से इजाफा दर्ज किया जा रहा है। देश में अब 88,284 सक्रिय मरीज हैं। जबकि, कल तक 83,990 सक्रिय मरीज थे। एक दिन में चार हजार से ज्यादा सक्रिय मरीज भी बढ़े हैं। 

दिल्ली में संक्रमण दर 8 फीसदी के पार
राजधानी दिल्ली में बीते 24 घंटे में कोरोना के मामलों में उछाल आया है। बीते पांच महीने में संक्रमण के सबसे अधिक 1934 मामले मिले हैं। इससे पहले तीन फरवरी को एक दिन में 2668 मरीज मिले थे। नए मामलों के साथ संक्रमण दर 8.10 फीसदी दर्ज की गई है। वहीं, 1233 मरीजों ने कोरोना को मात दी है। 
विज्ञापन


महाराष्ट्र में 5000 से ज्यादा मामले 
महाराष्ट्र में गुरुवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 5,218 नए मामले सामने आए, जबकि एक और मरीज ने महामारी के चलते जान गंवा दी। रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,479 नए मरीजों की पहचान हुई। इसमें बताया गया है कि राज्य में बुधवार के मुकाबले गुरुवार को 60 फीसदी ज्यादा मामले सामने आए। बुधवार को महाराष्ट्र में कोविड-19 के 3,260 नए मामले व तीन और मौतें दर्ज की गई थीं। सबसे ज्यादा 13,614 मामले मुंबई में रिकॉर्ड किए गए थे। पड़ोसी ठाणे जिले में 5,488 और पुणे में 2,443 मरीज संक्रमित मिले थे।

मंडाविया ने की अधिकारियों के साथ बैठक
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने गुरुवार को अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने कोरोना संक्रमण की निगरानी और जीनोम सिक्वेंसिंग पर ध्यान केंद्रित करने पर निर्देश दिए। उन्होंने ज्यादा मामले वाले राज्यों में बूस्टर डोज की गति बढ़ाने पर भी जोर दिया। 

12 राज्यों में बढ़ी कोरोना की रफ्तार
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, 10 जून के बाद 12 राज्यों में कोरोना संक्रमण की रफ्तार बढ़ी है। इसमें महाराष्ट्र, केरल, दिल्ली, कर्नाटक, तमिलनाडु, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, गुजरात, गोवा, पंजाब में साप्ताहिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें