फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ENG vs NZ: हेनरी निकोल्स के अजीबोगरीब अंदाज में आउट होने से लोग हैरान, क्रिकेट पंडित ढूंढने लगे नियम, देखें वीडियो

Fri, 24 Jun 2022 08:44 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स

सार

हेनरी निकोल्स के विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कुछ प्रशंसक यह पता करने लगे कि क्या इस तरीके से आउट दिया जा सकता है? क्या क्रिकेट में कोई ऐसा नियम है?
विज्ञापन
हेनरी निकोल्स - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों की सीरीज का तीसरा और आखिरी मुकाबला लीड्स में गुरुवार (23 जून) को शुरू हुआ। मैच के पहले दिन न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। कीवी टीम की पहली पारी में कुछ ऐसा हुआ जिसे देखकर सभी हैरान रह गए। क्रिकेट पंडितों क्रिकेट के नियम ढूंढने पड़ गए। हेनरी निकोल्स दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से आउट हुए। उनके आउट होने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन


पारी के 56वें ओवर में इंग्लैंड के लिए जैक लीच गेंदबाजी के लिए आए। निकोल्स ने उनकी दूसरी गेंद को सामने की ओर खेला। गेंद सामने खड़े उनके साथी बल्लेबाज डैरेल मिचेल के बल्ले से लगी और मिड-ऑफ पर खड़े एलेक्स लीस के हाथों में चली गई। कुछ इंग्लिश खिलाड़ी जश्न मनाने लगे तो कुछ हैरान रह गए। खुद जैक लीच को इस पर विश्वास नहीं हुआ। निकोल्स आउट थे और उन्हें पवेलियन लौटना पड़ा।

इस विकेट का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हुआ। कुछ प्रशंसक यह पता करने लगे कि क्या इस तरीके से आउट दिया जा सकता है? क्या क्रिकेट में कोई ऐसा नियम है? नियमों के मुताबिक निकोल्स आउट थे। उन्होंने 99 गेंद पर 19 रन बनाए। अपनी पारी में एक चौका लगाया।
विज्ञापन

 

क्या कहते हैं क्रिकेट के नियम?
मेरिलबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) के नियम 33.2.2.3 में इसे विस्तार से बताया गया है। अगर कोई गेंद बल्लेबाज के बल्ले से लगकर किसी विकेट, अंपायर, दूसरे फील्डर, रनर या दूसरे बल्लेबाज को छूने के बाद कैच की जाती है तो बल्लेबाज को आउट माना जाएगा।

न्यूजीलैंड का शीर्ष क्रम फेल
न्यूजीलैंड के ओपनर टॉम लाथम पहले ही ओवर में खाता खोले बगैर स्टुअर्ट ब्रॉड की गेंद पर जो रूट को कैच थमा बैठे। उनके बाद विल यंग 20 रन बनाकर जैक लीच की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हो गए। पिछले मैच में नहीं खेलने वाले कप्तान केन विलियमसन ने वापसी की। सबकी नजरें उनके ऊपर थीं। विलियमसन का बल्ला नहीं चला। 64 गेंद पर 31 रन बनाकर स्टुअर्ट ब्रॉड का शिकार बन गए। उनके बाद डेवोन कॉनवे 26 रन बनाकर जेमी ओवर्टन का पहला शिकार बने।

खराब शुरुआत से उबरी न्यूजीलैंड टीम
इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम ने खराब शुरुआत के बाद अच्छी वापसी की है। पहले दिन का खेल खत्म होने तक न्यूजीलैंड ने पांच विकेट के नुकसान पर 225 रन बना लिए हैं। डेरिल मिशेल 78 और विकेटकीपर टॉम ब्लंडेल 45 रन बनाकर खेल रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज 102 रन की साझेदारी कर चुके हैं और अपनी टीम को मुश्किल हालातों से निकाल चुके हैं। इंग्लैंड के लिए जेम्स एंडरसन नहीं खेल रहे हैं। स्टुअर्ट ब्रॉड और जैक लीच ने दो-दो विकेट निकाले हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें