फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 in India: कल के मुकाबले बढ़े कोरोना मामले, मौतों की संख्या में भी उछाल 

Wed, 18 May 2022 10:09 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

24 घंटे के दौरान देश भर में 2,549 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,647 हो गई है। जबकि, एक दिन पहले यह 16,400 थी। 
विज्ञापन
कोरोना जांच - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना मामलों में मंगलवार के मुकाबले आज उछाल देखा गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,829 नए मामले सामने आए हैं। जबकि, एक दिन पहले 1569 कोरोना संक्रमित मिले थे। इतना ही नहीं 24 घंटे के दौरान कोरोना से होने वाली मौतों की संख्या में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। बुधवार को सामने आए आंकड़ों के मुताबिक, देश भर में कोरोना से 33 लोगों की मौत हुई है। जबकि, एक दिन पहले 19 लोगों की मौत हुई थी। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि, 24 घंटे के दौरान देश भर में 2,549 लोग ठीक होकर अपने घर लौट गए। अब देश में सक्रिय मामलों की संख्या 15,647 हो गई है। जबकि, एक दिन पहले यह 16,400 थी। 




देश में अब तक 5,24,293 मौतें 
कोरोना से होने वाली 33 नई मौतों के साथ कुल मौतों का आंकड़ा बढ़कर  5,24,293 पहुंच गया है। केंद्रीय आंकड़ों के मुताबिक, देश में अब तक कोरोना के 4,31,27,199 मामले दर्ज किए गए हैं। इसमें  4,25,87,259 लोग ठीक हुए हैं। अब तक 1,91,65,00,770 लोगों का कोरोना टीकाकरण हो चुका है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें