फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Covid-19 Bulletin: 24942 हुई संक्रमितों की संख्या, जानिए दिन भर की पांच बड़ी खबरें

Sat, 25 Apr 2020 09:37 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

देशभर में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में 1490 नए मामले सामने आए हैं और 56 लोगों की मौत हो गई है। इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 24,942 हो गई है, जिसमें 18,953 सक्रिय हैं, 5210 लोग स्वस्थ हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और 779 लोगों की मौत हो गई है। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना वायरस - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोविड-19: एक दिन में संक्रमितों के बढ़ने की सबसे धीमी रही रफ्तार

विज्ञापन

देश में कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच शनिवार को अच्छी खबर आई है। अभी तक औसतन हर 9.1 दिन में मरीज दोगुने हो रहे थे। परंतु शुक्रवार सुबह 8 बजे से शनिवार 8 बजे के बीच देश में 6 फीसदी की दर से नए मरीज बढ़े। देश में 100 मामले सामने आने के बाद से किसी एक दिन में मरीजों के बढ़ने की यह सबसे कम दर है। 
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


'मन की बात' में प्रधानमंत्री मोदी फिर मांग सकते हैं जनता से सहयोग!
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को देश की जनता से 'मन की बात' करेंगे। सोमवार को राज्य के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में चर्चा करेंगे। केंद्र सरकार के रणनीतिकारों से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री एक बार फिर जनता का सहयोग मांग सकते हैं।
पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन


लॉकडाउन खत्म होते ही लौटेंगे विदेशों में फंसे भारतीय, तैयारी शुरू
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के कारण लागू लॉडाउन के चलते विदेश में फंसे भारतीय जल्द ही स्वदेश लौट आएंगे। केंद्र सरकार ने शुक्रवार को इसके लिए तैयारी शुरू कर दी। इसके तहत विशेष उड़ानों से विदेशों में फंसे हजारों भारतीय नागरिकों को स्वदेश लाया जाएगा। इस दौरान आपात स्थिति से निपटने के लिए विशेष अस्पतालों की भी व्यवस्था की गई है।
पढ़ें पूरी खबर

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा: एक से ज्यादा बार भी संक्रमित कर सकता है कोरोना वायरस
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को लेकर एक बार फिर दुनिया को चेताया है। उसका कहना है कि कोविड-19 से बचने के लिए इससे संक्रमित मरीजों और अन्य मामलों का पता लगा लेना और इलाज करा लेना ही काफी नहीं है, क्योंकि यह ठीक हुए शख्स को दोबारा संक्रमित कर सकता है। इसके साथ ही डब्ल्यूएचओ ने भविष्य में 'इम्युनिटी पासपोर्ट' जारी किए जाने के विचार को भी खारिज किया है।
पढ़ें पूरी खबर

गांव हो या शहर: नहीं खुलेंगे हेयर सैलून, तंबाकू और शराब की बिक्री पर प्रतिबंध जारी
केंद्र सरकार ने शनिवार को साफ कर दिया है कि गांव हो या शहर कहीं भी हेयर सैलून, नाई की दुकानों को खोलने की इजाजत नहीं दी गई है। गृह मंत्रालय की संयुक्त सचिव पुण्य सलिला श्रीवास्तव ने साफ कहा है कि सरकार के नए दिशा-निर्देश के अनुसार अगले आदेश तक शराब की दुकानों, गुटखा, पान मसाला की बिक्री पर प्रतिबंध जारी रहेगा। 
पढ़ें पूरी खबर


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें