देश में कोरोना वायरस को लेकर सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पुडुचेरी के माहे, कर्नाटक के कडागू और उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में पिछले 28 दिनों से एक भी केस सामने नहीं आया है। 14 दिनों में जिन जिलों से एक भी केस सामने नहीं आया है, उनकी संख्या बढ़कर 59 हो गई है।
पढ़ें पूरी खबर
मुंबई में 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित
मुंबई में सोमवार को 53 पत्रकार कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी पत्रकारों को आइसोलेशन में रखा गया है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने इस बात की जानकारी दी। फील्ड में काम कर रहे फोटोग्राफरों, वीडियो पत्रकारों और रिपोर्टर्स सहित फील्ड से रिपोर्टिंग करने वाले 171 पत्रकारों के नमूने एकत्र किए गए थे और उनकी जांच की गई थी।
पढ़ें पूरी खबर
भारत में कोरोना के 80 फीसदी मामलों में नहीं दिखे संक्रमण के लक्षण
भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के वरिष्ठ वैज्ञानिक आर गंगाखेड़कर ने बताया कि कोरोना से निपटने के लिए हर संभव प्रयास जारी है। लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक सामने आए पॉजिटिव मामलों में से 80 फीसदी मामले ऐसे हैं, जिनमें कोई संक्रमण के लक्षण नहीं दिखाई दिए।
पढ़ें पूरी खबर
मणिपुर हुआ कोरोना संक्रमण से मुक्त
गोवा के बाद अब मणिपुर कोरोना संक्रमण से मुक्त हो गया है। मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने यह जानकारी ट्वीट करके दी। उन्होंने कहा, 'मुझे यह बताते हुए काफी खुशी हो रही है कि अब मणिपुर कोरोना से मुक्त हो गया है। सभी मरीज पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है राज्य में वायरस का कोई नया मामला भी सामने नहीं आया है।'
पढ़ें पूरी खबर
वैक्सीन, दवा ट्रायल के लिए राष्ट्रीय स्तर पर टास्क फोर्स गठित
कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा ट्रायल पर काम में तेजी लाने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर एक टास्क फोर्स का गठन किया गया है। नीति आयोग व भारत सरकार के मुख्य वैज्ञानिक सलाहकार की निगरानी में गठित टास्क फोर्स में आयुष, आईसीएमआर, विज्ञान विभाग, बायोतकनीकी, औषधि नियामक के अधिकारी सदस्य हैं।
पढ़ें पूरी खबर