फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Longest River Cruise: देश की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा की शुरुआत 2023 से होगी, सर्बानंद सोनोवाल ने किया एलान

Mon, 19 Sep 2022 08:23 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सोमवार को मंत्री सोनोवाल ने असम में डिब्रूगढ़ के पास बोगीबील क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बोगीबील और गुइजान में दो तैरते हुए घाटों के निर्माण की आधारशिला रखी।  
विज्ञापन
वाराणसी और बोगीबील के बीच चलेंगे क्रूज। - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश में वाराणसी और असम में बोगीबील के बीच देश की सबसे लंबी नदी क्रूज सेवा 2023 की शुरुआत से होगी। यह गंगा, इंडो बांग्लादेश प्रोटोकॉल रूट (IBPR) और ब्रह्मपुत्र के माध्यम से 4,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तय करेगा। मंत्री ने कहा कि इससे असम के लोगों को पर्यटन और कार्गो परिवहन में व्यापार और आजीविका को बढ़ावा देने के लिए जलमार्ग का उपयोग करने का मौका मिलेगा। बंदरगाह, नौवहन और जलमार्ग मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार अंतर्देशीय नौवहन, नदी क्रूज पर्यटन और ब्रह्मपुत्र में उपयुक्त टर्मिनलों के निर्माण को बढ़ावा देने के तरीकों की पहचान कर रही है। 

विज्ञापन


सोमवार को मंत्री सोनोवाल ने असम में डिब्रूगढ़ के पास बोगीबील क्षेत्र के विकास के लिए कई परियोजनाओं का शुभारंभ किया। उन्होंने बोगीबील और गुइजान में दो तैरते हुए घाटों के निर्माण की आधारशिला रखी। उन्होंने बोगीबील रिवरफ्रंट पैसेंजर जेट्टी का भी उद्घाटन किया। डिब्रूगढ़ जिले के बोगीबील और उत्तर पूर्वी राज्य के तिनसुकिया जिले के गुइजान में दो फ्लोटिंग जेटी, सबसे उन्नत और अपडेट तकनीक का उपयोग करके अत्याधुनिक टर्मिनलों के रूप में बनाए जाएंगे।

दोनों घाटों का निर्माण भारतीय अंतर्देशीय जलमार्ग प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय जलमार्ग - 2 (NW-2) पर किया जा रहा है, जिसे ब्रह्मपुत्र नदी के नाम से जाना जाता है। इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट, कंस्ट्रक्शन (ईपीसी) कॉन्ट्रैक्ट मोड पर कोस्टल कंसोलिडेटेड स्ट्रक्चर्स प्राइवेट लिमिटेड को काम सौंपा गया है। दोनों घाटों का निर्माण 8.25 करोड़ रुपये की लागत से होने का अनुमान है और अगले साल फरवरी तक पूरा होने का अनुमान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें