फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Corona Vaccination: टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार, 38.96 करोड़ को लग चुकीं दोनों खुराकें

Thu, 18 Nov 2021 04:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

एक समय में कोरोना वायरस महामारी से बुरी तरह प्रभावित रहे देश में अब हालात धीरे-धीरे सुधर रहे हैं। इसके पीछे का बड़ा कारण इस जानलेवा बीमारी के खिलाफ तेज गति से चलाया गया टीकाकरण अभियान भी है। गुरुवार को देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ को पार कर गया। 
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ देशव्यापी टीकाकरण अभियान तेज रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। गुरुवार को देश में टीकाकरण का आंकड़ा 115 करोड़ के पार हो गया। कोविन पोर्टल के अनुसार अब तक देश में कोरोना रोधी टीकों की 115 करोड़ सात लाख 92 हजार 670 खुराकें लगाई जा चुकी हैं। 

विज्ञापन


देश में अब तक टीके की 76 करोड़ 11 लाख 67 हजार 300 पहली खुराकें और 38 करोड़ 96 लाख 25 हजार 370 दूसरी खुराकें दी जा चुकी है। देश में 97,633 केंद्रों पर टीकाकरण का काम किया जा रहा है। टीकाकरण के लिए अब तक कुल 82 करोड़ 42 लाख 43 हजार 665 पंजीकरण कराए गए हैं।


 

मध्यप्रदेश: आधी जनसंख्या को लगीं दोनों खुराकें

मध्यप्रदेश में आधी पात्र जनसंख्या को कोरोना वायरस रोधी टीके की दोनों खुराकें लग चुकी हैं। राज्य सरकार ने 25 दिसंबर तक पूरी पात्र आबादी का 100 फीसदी पूर्ण टीकाकरण करने का लक्ष्य तय किया है। बुधवार को प्रदेश में रात नौ बजे तक 16 लाख 83 हजार 512 पात्र लोगों को टीके की खुराक दी गई।

राज्य में कुल अनुमानित पात्र आबादी 5.59 करोड़ है। इसमें से दो करोड़ 75 लाख 43 हजार 593 लोगों को टीके की दोनों खुराकें दी जा चुकी हैं। वहीं, पांच करोड़ चार लाख 56 हजार 163 पात्र लोगों को पहली खुराक दी जा चुकी है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी इसे लेकर प्रदेश के लोगों को बधाई दी है।

विज्ञापन

दिसंबर से जायडस कैडिला की सप्लाई

इस बीच जायडस कैडिला को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। सरकार के सूत्रों के मुताबिक, कोरोना के खिलाफ कारगर जायडस कैडिला वैक्सीन सप्लाई दिसंबर से शुरू हो जाएगी। यह वैक्सीन फिलहाल 18 से ज्यादा उम्र के लोगों को ही दी जाएगी। सरकार ने इसके एक करोड़ डोज का प्रारंभिक ऑर्डर दिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें