फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे और नागपुर में आज से थिएटर, जिम बंद

Sat, 14 Mar 2020 01:53 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में कोरोना वायरस के तीन पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद राज्य सरकार ने कड़े कदम उठाए हैं। शुक्रवार की आधी रात से मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पुणे और नागपुर में थिएटर, नाट्यगृह, व्यायामशाला व स्वीमिंग पुल आदि 30 मार्च तक के लिए बंद कर दिए गए हैं। वहीं, पुणे और पिंपरी चिंचवड़ में स्कूल-कॉलेज अगले आदेश तक बंद रखे गए हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि कोरोना वायरस का फैलाव ज्यादा न हो, इसलिए एहतियातन यह कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ठाकरे ने विधानभवन में पत्रकारों से बातचीत में कहा कि थिएटर और जिम आदि बंद रखने का आदेश शुक्रवार की आधी रात से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार परीक्षा की तिथि भी आगे बढ़ाने पर विचार कर रही है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं किया गया है।

महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के मरीजों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने के सवाल पर उद्धव ठाकरे ने कहा कि केंद्र सरकार ने जो सूची दी है उसमें अमेरिका और दुबई शामिल नहीं है। इसलिए दुबई और अमेरिका से आने वाले यात्रियों की जांच नहीं की गई। इसके चलते इन दोनों देशों से आने वाले लोगों में कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं।
विज्ञापन

महाराष्ट्र में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 17 हुई

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने बताया कि राज्य में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़कर 17 हो गई है। पुणे के नायडू अस्पताल में 10, मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में 4 और नागपुर मेडिकल कॉलेज में तीन मरीजों का इलाज चल रहा है।

इनमें से 15 लोग दुबई, फ्रांस और अमेरिका की यात्रा कर महाराष्ट्र आए हैं। लेकिन शुक्र है कि जितने भी लोगों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है उन 17 लोगों में गंभीर लक्षण नहीं दिखाई दिए हैं।

कर्मचारियों को वर्क फ्राम होम की अनुमति दें निजी कंपनियां

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने निजी कंपनियों से अपील की है कि वे अपने कर्मचारियों को घर से काम करने (वर्क फ्राम होम) की अनुमति प्रदान करें। ठाकरे ने कहा कि राज्य में कोरोना वायरस का व्यापक असर नहीं है। चूंकि सावधानी ही इसका उपाय है, इसलिए निजी कंपनियों से वर्क फ्राम होम का आह्वान कर रहे हैं।
विज्ञापन

ईरान से 44 यात्रियों का दल मुंबई पहुंचा

ईरान में फंसे 44 भारतीयों को लेकर भारतीय विमान शुक्रवार मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचा। सभी यात्रियों की एयरपोर्ट पर ही स्क्रीनिंग की गई। उसके बाद सभी 44 यात्रियों को घाटकोपर के पास नवल डाकयार्ड में रखा गया है। माना जा रहा है कि उन्हें 15 दिनों तक डॉक्टरों की निगरानी में रखा जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें