फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्री ने 38 डॉक्टर सांसदों से की मुलाकात, अपने क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाने का किया आग्रह

Fri, 20 Mar 2020 05:28 PM IST
अनवर अंसारी पीटीआई, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रह्वाद जोशी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए 38 डॉक्टर सांसदों से मुलाकात की है और उनसे आग्रह किया है कि वह कोरोना वायरस महामारी को लेकर अपने संसदीय क्षेत्र में लोगों के बीच जागरूकता बढ़ाएं। 

विज्ञापन


ये सभी सांसद सभी पार्टियों और दोनों सदनों से हैं। जोशी ने इनसे इस जानलेवा वायरस को लेकर जागरूकता फैलाने और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को फैलाने में मदद करने का अनुरोध किया जो उन्होंने गुरुवार को दिया था।

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, स्वास्थ्य सचिव, स्वास्थ्य राज्य मंत्री और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान प्रमुख भी इस बैठक में उपस्थित थे। गौरतलब हो कि देश में कोरोना वायरस के संक्रमितों की संख्या 206 तक पहुंच गई है। 
विज्ञापन


शुक्रवार को बॉलीवुड गायिका कनिका कपूर भी इसकी चपेट में आ गई हैं। उनके साथ पार्टी में शामिल होने वाली राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने खुद को आइसोलेट कर लिया है। इस बीच यूपीएससी ने सिविल सेवा उम्मीदवारों के इंटरव्यू स्थगित कर दिए गए हैं। ये इंटरव्यू 23 मार्च से 3 अप्रैल के बीच होने थे। मगर अगले आदेश तक इन्हें स्थगित कर दिया गया है। 

वहीं, राजस्थान की पूर्व सीएम व भाजपा नेता वसुंधरा राजे और उनके बेटे दुष्यंत ने खुद ही एकांतवास में जाने का फैसला किया है। उन्होंने कहा, 'मैं अपने बेटे दुष्यंत और अन्य रिश्तेदारों के साथ कनिका की डिनर पार्टी में शामिल हुई थी। दुर्भाग्य से वह पॉजीटिव पाई गई है।' वसुंधरा ने आगे कहा कि यह समय सावधानी बरतने का है। इसलिए मैं, मेरा बेटा तुरंत एकांतवास में जा रहे हैं। 

भारत ने विदेशों से आने वाली सभी उड़ानों को रद्द कर दिया है। इस वजह से असम के कई छात्र विदेशों में फंसे हुए हैं। इसके लिए असम सरकार ने फैसला किया है कि सेवाएं बहाल होने तक छात्रों के खाते में 200 डॉलर ट्रांसफर किए जाएंगे। असम के मंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने इसके अलावा यह जानकारी भी दी कि राज्य में 50 फीसदी कर्मचारियों को घर से काम करने के लिए कह दिया गया है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल के मुताबिक देश में अब तक 206 पॉजीटिव केस पाए गए हैं। इसके अलावा 6700 से ज्यादा लोगों पर निगरानी रखी जा रही है।  केंद्र के मुताबिक अब तक चार लोगों की मौत हो चुकी है। इन सभी की उम्र 64 साल से ज्यादा थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें