फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड टीकाकरण: पांच दिन में दूसरी बार लगे एक करोड़ से ज्यादा टीके, आज आंकड़ा रहा 1.21 करोड़

Tue, 31 Aug 2021 11:05 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हिमाचल प्रदेश देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है जहां के हर वयस्क नागरिक को कोरोना वायरस महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। वहीं, कोरोना टीकाकरण का कुल आंकड़ा 65 करोड़ से अधिक हो गया है। इसके साथ ही मंगलवार को लगे टीकों की संख्या अभी तक सबसे ज्यादा अधिक रही। पिछले पांच दिनों में यह आंकड़ा एक करोड़ के पार गया है।यहां पढ़िए देश में कोरोना वायरस से संबंधित सभी अपडेट्स
विज्ञापन
भारत में कोरोना टीकाकरण - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर लगभग-लगभग समाप्त हो चुकी है। इसके साथ ही टीकाकरण भी शानदार रफ्तार से आगे बढ़ रहा है। कोविन पोर्टल पर उपलब्ध डाटा के अनुसार आज देश में टीके की एक करोड़ 21 लाख 99 हजार 599 खुराकें लगाई गईं। इससे पहले केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने इसे लेकर एक ट्वीट में कहा था, 'पांच दिन में दो बार एक करोड़ से ज्यादा टीके। बधाई, भारत ने आज फिर एक करोड़ से ज्यादा टीके लगाए। एक दिन में टीकाकरण का यह सबसे बड़ा आंकड़ा है और गिनती अभी चल रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत मजबूती के साथ कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई लड़ रहा है।

विज्ञापन

 

वहीं, आज के ही दिन देश को अपना पहला राज्य मिल गया जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना महामारी के खिलाफ टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। यह राज्य हिमाचल प्रदेश है। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने एक ट्वीट में लिखा, 'हिमाचल देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जिसके हर वयस्क नागरिक को कोरोना वैक्सीन की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। मैं इस उपलब्धि के लिए हिमाचल प्रदेश की जनता और सरकार को बधाई देता हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का कोरोना टीकाकरण अभियान दुनिया में सबसे तेज है।' नड्डा ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस साल के अंत तक हम देश के हर पात्र का टीकाकरण कर चुके होंगे।
 

 

Trending Videos

केंद्र सरकार ने अभी तक सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को कोरोना वायरस रोधी टीके की 64.36 करोड़ खुराकों की आपूर्ति की है। यह आपूर्ति मुफ्त है और प्रत्यक्ष राज्य खरीद श्रेणी के तहत की गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मंत्रालय ने कहा कि अभी 14 लाख 94 हजार 40 खुराकों की आपूर्ति और की जानी है। 

मंत्रालय ने कहा कि केंद्र सरकार देश में कोविड-19 महामारी के खिलाफ टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। टीकों की उपलब्धता के साथ टीकाकरण अभियान को और विस्तार दिया गया है। अभियान के नए चरण में, केंद्र टीका निर्माताओं की ओर से बनाए किए जा रहे 75 फीसदी टीकों की खरीद और राज्यों को मुफ्त आपूर्ति करेगा।

यह स्कूल खोलने का उचित समय: आईएमए अध्यक्ष

इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आईएमए) के अध्यक्ष डॉ. जेए जयलाल ने कहा है कि कोरोना वायरस के संक्रमण के प्रसार की संभावना को मद्देनजर रखते हुए इस समय जोखिम बहुत नगण्य है, जब तक कुछ बहुत ही भयावह घटनाएं न हों। यह सही समय है जब सरकार को आगे आकर एक परिकलित जोखिम लेना चाहिए और उचित तरीके से स्कूल खोलने चाहिए।
 

केरल: 30 हजार से ज्यादा मामले, 115 की मौत

केरल में मंगलवार को भी कोरोना के दैनिक मामलों की संख्या 30 हजार के ऊपर रही। पिछले 24 घंटों में यहां कोरोना संक्रमण के 30,203 नए मामले सामने आए और 115 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 40 लाख 57 हार 233 हो गई है। वहीं, इस जानलेवा बीमारी के चलते यहां कुल 20,788 लोगों की जान जा चुकी है।
विज्ञापन

तमिलनाडु में 1512 नए मामले, 22 की मौत

तमिलनाडु में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के 1512 नए मामले सामने आए। इसी अवधि में यहां 34,921 लोग ठीक हुए तो 22 संक्रमितों की मौत हो गई। राज्य में कोरोना के कुल मामलों की संख्या अब 26 लाख 14 हजार 872 हो गई है। इनमें से सक्रिय मरीजों की संख्या 16,580 है। वहीं, 35 लाख 63 हजार 101 लोग ठीक हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें