ओडिशा सरकार के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि COVID-19 के लिए 1197 नमूनों का परीक्षण किया गया है जो कि अब तक का उच्चतम है। इस परीक्षण में कोई नया मामला नहीं मिला। सुंदरगढ़ में एक पॉजिटिव मामला सामने आया था लेकिन अब उस व्यक्ति की हालत में भी सुधार हो रहा है और जिसे जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। हमने 19 लोगों को अब तक ठीक कर दिया है।
दिल्ली में मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज के एक डॉक्टर की कोरोना वायरस(covid-19) रिपोर्ट पॉजिटिव आई है।
बिहार में आज दो और कोरोना पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही राज्य में कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 72 हो गई हैः संजय कुमार प्रधान स्वास्थ्य सचिव, बिहार
तमिलनाडु पुलिस ने मदुरै के एक गांव में एक बैल के अंतिम संस्कार में शामिल होने वाले 3,000 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। दरअसल, यह मामला 12 अप्रैल का हैः जिलाधिकारी टीजी विनय
पुलिसकर्मियों को पर्याप्त राहत मिले इसलिए हमने अपने 30 फीसदी कर्मचारियों को स्टैंडबाई पर रखा है। बंगलूरू मेंअपराध दर कम हो चुकी है, लेकिन उन्हें अपने घर जाने नहीं दिया गया हैः बंगलूरू पुलिस कमिश्नर भास्कर राव
दिल्ली पुलिस के दो कॉन्स्टेबल्स में कोरोना की पुष्टि हुई है।
भाजपा नेता किरीट सोमैया ने मुंबई के पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को बांद्रा में जमा भीड़ की जांच की मांग करते हुए एक पत्र लिखा है।
आज केंद्रीय मंत्रिमंडल की बैठक होगी। यह बैठक सात, लोक कल्याण मार्ग पर होगी।
भारतीय रेल मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन के मद्देनजर उसकी तीन मई तक विशेष ट्रेन चलाने की कोई योजना नहीं है।