मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने सोमवार को दैनिक कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 3,06,064 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक थी।
भारत में कोरोना के रोजाना मामले 15 फरवरी के बाद से कम होने लगेंगे। आधिकारिक सरकारी सूत्रों के हवाले सोमवार को यह दावा किया गया। सूत्रों ने एएनआई को बताया कि 15 फरवरी के बाद देश में कोरोना के रोजाना मामलों में गिरावट आएगी। कुछ राज्यों और मेट्रो शहरों में मामले कम और स्थिर होने लगे हैं।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक, कोरोना टीकाकरण ने भी तीसरी लहर के प्रभाव को कम कर दिया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के साथ समन्वय कर रहा है। 74 फीसदी वयस्क आबादी का पूरी तरह से टीकाकरण हो चुका है। मंत्रालय के मुताबिक, भारत ने सोमवार को दैनिक कोरोना संक्रमण के मामलों में गिरावट दर्ज की गई। इस दौरान 3,06,064 नए मामले दर्ज किए गए। इस दौरान संक्रमण दर 20 फीसदी से अधिक थी।
विज्ञापन
सरकारी आंकड़ों के अनुसार, रविवार की तुलना में नए संक्रमण 27,469 कम थे। हालांकि, दैनिक संक्रमण दर 17.78 से बढ़कर 20.75 फीसदी हो गई। मंत्रालय ने कहा है कि भारत का सक्रिय केस लोड वर्तमान में 22,49,335 है। यह कुल मामलों का 5.69 फीसदी है। सरकारी आंकड़ों से पता चलता है कि पिछले 24 घंटों में 439 लोगों ने वायरस की वजह से दम तोड़ दिया है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या अब 4,89,848 हो गई है। देश में मृत्यु दर 1.24 फीसदी है। पिछले 24 घंटों में 2,43,495 लोगों ने संक्रमण को मात भी दी है।
इससे पहले भारतीय सार्स-कोव-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम ने कहा था कि देश में कोरोना का ओमिक्रॉन वैरिएंट सामुदायिक प्रसारण (कम्यूनिटी ट्रांसमिशन) के चरण में है। यह कई महानगरों में प्रभावी हो गया है, जहां संक्रमण के नए मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। वहीं, विशेषज्ञों का कहना है कि कोरोना की यह लहर मेट्रो शहरों के बाद कुछ ही हफ्तों में छोटे शहरों और गांवों का रुख करेगी।