फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टला नहीं कोरोना का खतरा: इन्साकॉग की रिपोर्ट ने चेताया, स्वास्थ्य मंत्रालय ने त्योहारों को लेकर राज्यों से अलर्ट रहने को कहा

Tue, 14 Sep 2021 07:27 AM IST
देव कश्यप अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते छह सितंबर तक 86,188 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा चुकी है। इनमें से 42,833 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है, जो बीते 30 अगस्त तक 21,449 सैंपल में ही मिला था।
विज्ञापन
डेल्टा वैरिएंट (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : pixabay
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरोना के मामले कम हो रहे हैं, पर वायरस के डेल्टा वैरिएंट को लेकर इन्साकॉग की रिपोर्ट चिंता बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट में कहा गया है, देश में एक सप्ताह में डेल्टा वैरिएंट के मामले दोगुना हो चुके हैं। डेल्टा प्लस से जुड़े गंभीर वैरिएंट में भी 21 फीसदी बढ़ोतरी हुई है। डेढ़ वर्ष में पहली बार डेल्टा वैरिएंट में इतनी बढ़ोतरी मिली है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने राज्यों को त्योहारों को लेकर अलर्ट पर रहने की सलाह दी है।

विज्ञापन


रिपोर्ट के मुताबिक, देश में बीते छह सितंबर तक 86,188 सैंपल की जीनोम सीक्वेंसिंग की जा चुकी है। इनमें से 42,833 सैंपल में डेल्टा वैरिएंट मिला है, जो बीते 30 अगस्त तक 21,449 सैंपल में ही मिला था। देश में अब तक डेल्टा वैरिएंट में वायरस 25 बार म्यूटेशन कर चुका है। इन सभी म्यूटेशन को डेल्टा प्लस के वर्ग में रखा है।

लगातार दूसरे दिन नए मामलों में गिरावट
देश में लगातार दूसरे दिन कोरोना के नए मामलों में गिरावट आई है। पिछले एक दिन में 27 हजार लोग संक्रमित मिले हैं। पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 27,254 नए मामले आए हैं और 219 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन


वायरल बुखार पर राज्यों को अलर्ट
कोरोना महामारी की तीसरी लहर की आशंका के बीच केंद्र सरकार ने तेजी से बढ़ते वायरल बुखार को लेकर अलर्ट जारी किया है। सरकार ने सभी राज्यों को पत्र लिखकर डेंगू जैसे वेक्टर जनित रोगों की रोकथाम के लिए गतिविधियों में तेजी लाने पर जोर देने को कहा है।  

राज्यों के वैक्सीन भंडारण में कमी टीकाकरण के लिए राज्यों के पास भंडारण में फिलहाल 4.90 करोड़ खुराक मौजूद हैं, जोकि बीते 15 दिन की तुलना में सबसे कम है। हालांकि स्वास्थ्य मंत्रालय ने सोमवार को 8.25 लाख खुराक की नई खेप जारी करने की पुष्टि की है। इस महीने में अब तक मंत्रालय की ओर से पांच करोड़ से अधिक खुराक राज्यों को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें