फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलर्ट: युवाओं और बच्चों में बढ़ रहा कोरोना का खतरा, बंगलूरू में पांच दिन में 250 संक्रमित

Thu, 12 Aug 2021 04:40 PM IST
अजय सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

बंगलूरू में पांच अगस्त से दस अगस्त के बीच करीब 250 बच्चों व युवाओं में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इससे तीसरी लहर का खतरा और भी ज्यादा बढ़ गया है। इसको देखते हुए पुलिस ने पूरे राज्य में धारा 144 लागू कर दी है। 
विज्ञापन
- फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कर्नाटक की राजधानी बंगलूरू में पिछले पांच दिनों में करीब 250 बच्चों में कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है। ये आंकड़े बंगलूरू महानगर पालिका की ओर से जारी किए गए हैं। आंकड़े ऐसे समय पर जारी हुई हैं, जब पड़ोसी राज्य केरल में भी बड़ी संख्या में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए हैं। इससे कोरोना की तीसरी लहर की आशंका और भी ज्यादा बढ़ गई है। नगर निकाय के कोरोना बुलेटिन के मुताबिक, पांच से दस अगस्त के बीच 250 बच्चे कोरोना संक्रमित हुए हैं। इन सभी बच्चों की उम्र 19 वर्ष के बीच है। 

विज्ञापन

बंगलूरू में प्रतिदिन इस तरह सामने आए कोरोना संक्रमित 
10 अगस्त 
0 से 9 वर्ष - 18 संक्रमित 
10 से 19 वर्ष - 27 संक्रमित 

9 अगस्त 
0 से 9 वर्ष - 18 संक्रमित 
10 से 19 वर्ष - 24 संक्रमित 

8 अगस्त 
0 से 9 वर्ष - 13 संक्रमित 
10 से 19 वर्ष - 25 संक्रमित 

6 अगस्त 
0 से 9 वर्ष - 32 संक्रमित 
10 से 19 वर्ष - 34 संक्रमित 

5 अगस्त 
0 से 9 वर्ष - 21 संक्रमित 
10 से 19 वर्ष - 38 संक्रमित 

ये आंकड़े बंगलूरु में कुल कोरोना संक्रमित मरीजों के अनुरूप है। आंकड़ों के अनुसार जुलाई के आखिरी सप्ताह से लगातार संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। जुलाई के आखिरी सप्ताह से प्रतिदिन करीब 50 बच्चे कोरोना संक्रमित हो रहे हैं।
 
वैज्ञानिकों के अनुसार 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों में कोरोना संक्रमण होने का खतरा ज्यादा है। हालांकि, वैज्ञानिक इस तथ्य के पीछे अभी तक किसी ठोस वैज्ञानिक कारण तक नहीं पहुंचे हैं। वैज्ञानिकों का कहना है कि यह अनुमान इसलिए लगाया गया है क्योंकि, कोरोना की पिछली दोनों लहरों का ज्यादा प्रभाव बच्चों पर नहीं पड़ा था। लेकिन, सीरोसर्व के आंकड़ों के अनुसार युवा व बच्चे पिछली दोनों लहरों में सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आए हैं और उन्होंने इसी कारण कोरोना वायरस के खिलाफ एंटीबॉडी विकसित कर ली है। वहीं दूसरी लहर के दौरान कर्नाटक ने कई बच्चों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि की थी। 
विज्ञापन


कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बंगलूरू पुलिस ने राज्य में धारा 144 को लागू कर दिया है। वहीं राज्य सरकार ने पिछले दिनों ही कक्षा नौ से 12 तक के स्कूलों को 23 अगस्त से खोले जाने का आदेश पारित किया है । 

विज्ञापन

मिजोरम में 576 नए संक्रमितों में 128 बच्चे

मिजोरम में 128 बच्चों सहित कम से कम 576 और लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या 46,896 हो गई है। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में कोरोना की वजह से दो और लोगों की मौत से मरने वालों की संख्या बढ़कर 173 हो गई है। ताजा मामलों में से आइजोल जिले से 323, कोलासिब से 71, चंफाई से 57, लुंगलेई से 38 और लवंगतलाई से 35 मामले सामने आए।

उन्होंने कहा कि नए संक्रमितों में कम से कम 128 बच्चे और सीमा सुरक्षा बल के आठ जवान शामिल हैं। मिजोरम में अब 11,989 सक्रिय मामले हैं और बुधवार को 1,012 लोग इस बीमारी से ठीक हुए, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 34,734 हो गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें