फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बच्चों की वैक्सीन जॉयकोव-डी अक्तूबर के पहले हफ्ते तक, महाराष्ट्र में 3075 व तमिलनाडु में 1600 नए केस मिले

Sat, 11 Sep 2021 08:03 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

12 साल तक के बच्चों व बड़ों के लिए एक और वैक्सीन अगले माह तक आ जाएगी। देश में यदि तीसरी लहर आती है तो इससे बच्चों को बचाने में यह वैक्सीन कारगर होगी। 
 
विज्ञापन
भारत में कोरोना के मामले - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में दूसरी कोरोना लहर अभी जारी है। इसके चलते कुछ राज्यों में अब भी बड़ी संख्या में नए संक्रमित मिल रहे हैं। शनिवार को महाराष्ट्र में 3075 तो तमिलनाडु में 1600 नए केस मिले। इस बीच अच्छी खबर आई है कि जॉयडस कैडिला की कोरोना रोधी वैक्सीन जॉयकोव-डी अक्तूबर के आरंभ तक आ जाएगी। 

विज्ञापन


दवा कंपनी जॉयडस कैडिला से कंपनी से जुड़े सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी। यह वैक्सीन 12 साल तक के बच्चों को भी लगाई जा सकेगी। महाराष्ट्र में गत 24 घंटे में जहां 3075 नए मरीज मिले हैं, वहीं 3056 लोग ठीक हुए हैं। 35 लोगों की महामारी के चलते मौत हो गई। राज्य में अभी 16,672 सक्रिय केस हैं।



महानगर मुंबई में शनिवार को कोरोना संक्रमण के 365 नए मामले सामने आए और चार लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही मुंबई में अब तक कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 7,34,702 हो गई है। वहीं मृतक संख्या बढ़कर 16015 हो गई है। मुंबई में रिकवरी रेट 97 फीसदी है। फिलहाल शहर में कोई कंटनेमेंट जोन नहीं है। पांच या इससे ज्यादा केस मिलने पर 43 बिल्डिंगों को सील किया गया है। 
विज्ञापन


गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन जारी
इस बीच, मुंबई में शनिवार को गणेश प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला भी शुरू हो गया। शनिवार को 563 प्रतिमाएं विसर्जित की गईं। विसर्जन की प्रक्रिया बृहन्मुंबई नगर पालिका व पुलिस के सहयोग से की जा रही है, क्योंकि कोरोना की तीसरी लहर के खतरे को देखते हुए भीड़ से बचाव हो सके। 

तमिलनाडु में 27 की मौत
उधर, तमिलनाडु में बीते 24 घंटे में 1639 नए कोरोना मरीज मिले हैं। इस दौरान 27 की मौत हो गई। 1517 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिली है। राज्य में कुल संक्रमितों की संख्या अब 26,32,231 हो गई है। 

बता दें, देश में दूसरी लहर का असर अभी खत्म नहीं हुआ है, वहीं अगले माह तक तीसरी कोरोना लहर का अंदेशा जताया जा रहा है। इसे देखते हुए शुक्रवार को पीएम मोदी ने राज्यों के साथ बैठक की थी। इसमें उन्होंने दवाओं व अस्पतालों में बेड का पर्याप्त इंतजाम रखने के निर्देश दिए हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें