फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Coronavirus in india: नियम बदलते ही एक दिन में 1511 मरीजों की छुट्टी, मरीजों का आंकड़ा 63 हजार के करीब

Mon, 11 May 2020 04:51 AM IST
संजीव कुमार झा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन(फाइल फोटो) - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना से संक्रमितों की अस्पताल से छुट्टी के नियम बदले जाने के ठीक अगले दिन डिस्चार्ज होने वालों की संख्या बढ़ गई। शनिवार को 1,511 मरीज डिस्चार्ज किए गए। देश में संक्रमितों की संख्या 63 हजार के करीब हो गई है। यह आंकड़ा बीते 12 दिन में दोगुना हुआ है। 29 अप्रैल को मरीजों की संख्या 30 हजार पार हुई थी। हालांकि, गंभीर बात यह है कि इन्हीं 12 दिन में 1,172 मरीजों की जान भी जा चुकी है।

विज्ञापन


रविवार सुबह तक कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 62,939 हो चुकी है जिनमें से 2109 मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। 19,358 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट चुके हैं। एक दिन में 3,277 नए संक्रमित, 128 मौत और 1511 मरीजों को डिस्चार्ज किया जा चुका है। लगातार चौथे दिन देश में 3 हजार से ज्यादा संक्रमित मरीज मिले।    

  • 24 घंटे में 10 राज्यों में कोई मामला नहीं

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन ने बताया कि10 राज्यों में 24 घंटे में संक्रमण का कोई केस नहीं है। तीन दिन में मरीजों के दोगुने होने की दर 12 दिन और ठीक होने की दर 30% से ज्यादा है।

  • यूपीः  15 जिले संवेदनशील

उत्तर प्रदेश में गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद व बुलंदशहर सहित 15 जिले बेहद संवेदनशील माने गए हैं। मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी ने इन जिलों में ज्यादा सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। बाकी जिले हैं-आगरा, लखनऊ, कानपुर, वाराणसी, शामली, मेरठ, बरेली, बस्ती, फिरोजाबाद, सहारनपुर, महाराजगंज और सीतापुर।

  • 102 नए मरीज, पांच की मौत

प्रदेश में 102 नए मरीज आए हैं। मेरठ में सबसे ज्यादा 22 और आगरा में 13 मरीज मिले हैं। पांच मरीजों की मौत हुई है। कुल मरीजों की संख्या 3467 हो गई है। 154 को रविवार को डिस्चार्ज किया गया है।

  • गौतमबुद्धनगर में मां-बेटा संक्रमित

नोएडाः सेक्टर-22 में शुक्रवार को जान गंवाने वाले बुजुर्ग की सास और उसका बेटा पॉजिटिव पाए गए हैं। जिले में मरीजों का आंकड़ा 218 पहुंच गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें