फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान, असम में संरक्षित वन के पास रहने वाले 30 परिवारों को गांव खाली करने के निर्देश

Mon, 11 May 2020 04:17 AM IST
Rajeev Rai न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी
विज्ञापन
बेदखली नोटिस (प्रतिकात्मक) - फोटो : social media
विज्ञापन

दुनियाभर में कोरोना की वजह से लोगों से घरों में रहने के लिए कहा जा रहा है। भारत में पिछले 48 दिन से लॉकडाउन लगा हुआ है और हर किसी को घरों में रहने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे कठिन समय में जब हर कोई अपने-अपने घर में है, तब असम में एक विवादास्पद फैसले ने सबको हैरान कर दिया है।

विज्ञापन


यहां के वन विभाग ने अमचंग वन्यजीव अभयारण्य के पास रहने वाले एक गांव के 30 परिवारों से इलाका खाली करने का नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के बाद राज्य की विपक्षी कांग्रेस पार्टी के नेता देबब्रता सैकिया ने पर्यावरण और वन मंत्री परिमल को एक खत लिखकर इस फैसले को अमानवीय बताया है।

गुवाहाटी वन्यजीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी ने 8 मई को गारबस्ती गाँव के 30 परिवारों को बेदखली नोटिस जारी किए थे, उनसे 15 दिनों के भीतर क्षेत्र खाली करने को कहा था।
विज्ञापन


कई संगठनों और प्रमुख व्यक्तियों ने सरकार के फैसले की आलोचना की है और प्रशासन से इसकी समीक्षा करने का अनुरोध किया है क्योंकि 2017 में गौहाटी उच्च न्यायालय ने इस क्षेत्र में एक निष्कासन अभियान को निलंबित कर दिया था और इस मामले को हल किया जाना बाकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें