फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

NMC: भगवान धन्वंतरि के चित्रण को लोगो में शामिल करने पर रार, IMA केरल ने कहा- धर्मनिरपेक्ष संदेश ही स्वीकार्य

Thu, 30 Nov 2023 11:03 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भगवान धन्वंतरि के चित्रण पर आईएमए केरल के अध्यक्ष ने कहा कि एनएमसी के लोगो में एक धर्मनिरपेक्ष संदेश स्वीकार है। डॉक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आईएमए के लोगो परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति जताई है। 
विज्ञापन
एनएमसी के नए लोगो पर विवाद - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेशनल मेडिकल कमीशन के लोगो को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। आईएमए केरल ने हिंदू देवता के चित्रण पर आपत्ति जताई है। केंद्रीय एजेंसी ने कहा कि भगवान धन्वंतरि पिछले वर्ष से इसका हिस्सा रहे हैं। बता दें हिंदू पौराणकि कथाओं के मुताबिक, भगवान धन्वंतरि देवातओं के चिकित्सक हैं।  
विज्ञापन


विवाद पर आईएमए केरल के अध्यक्ष डॉ नूहू ने कहा कि एनएमसी के लोगो में एक धर्मनिरपेक्ष संदेश स्वीकार्य है। एक डॉक्टर ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए आईएमए के लोगो परिवर्तन पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने अपने पोस्ट पर पूरा लोगो और नए लोगो की तस्वीर को साझा किया। वहीं सोशल मीडिया पोस्ट पर डॉ. नूहू ने कहा कि चिकित्सा का क्षेत्र जाति और धर्म से ऊपर है। इस क्षेत्र में जातिगत या धार्मिक विचार लाने की कोशिश अस्वीकार्य है। 

आईएमए केरल के आपत्ति पर जवाब देते हुए चिकित्सा पंजीकरण बोर्ड के सदस्य डॉ. योगेन्द्र मलिक ने कहा कि भगवान धन्वंतरि की छवि का चित्रण पहले भी लोगो में था, जो काले और सफेद रंग में था। लेकिन अब यह रंग में है, बस सिर्फ इतना ही अंतर आया है। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय प्रतीक कभी भी एनएमसी के लोगो का हिस्सा नहीं था। डॉ. मलिक ने कहा कि आयोग 2019 के एनएमसी अधिनियम के जरिए वर्ष 2020 में अस्तित्व में आया, काफी चर्चा के बाद लोगो को तय किया गया था। 
विज्ञापन


बता दें इस वर्ष जून में आईएमए केरल ने महिला मुस्लिम एमबीबीएस छात्रों के एक समूह के उस अनुरोध पर कड़ी आपत्ति जताई थी, जिसमें उन्होंने ऑपरेशन थिएटरों में लंबी आस्तीन वाले स्क्रब जैकेट और सर्जिकल हुड पहनने की अनुमति मांगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें