फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: राष्ट्रीय मुद्दों पर जारी रहेंगे आंदोलन, योजना बनाने के लिए किया पैनल का गठन

Thu, 02 Sep 2021 06:59 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राष्ट्रीय हित के मुद्दों को और मजबूती के साथ जारी रखने के लिए कांग्रेस पार्टी ने गुरुवार को एक नौ सदस्यीय पैनल का गठन किया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी - फोटो : पीटीआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुरुवार को एक पैनल का गठन किया। नौ सदस्यों वाले इस पैनल को राष्ट्रीय मुद्दों पर हो रहे आंदोलनों को जारी रखने के लिए योजना बनाने की जिम्मेदारी दी गई है। वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह को इस पैनल का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। 

विज्ञापन


पैनल में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के साथ लोकसभा सांसद उत्तम कुमार रेड्डी, राज्यसभा सांसद रिपुन बोरा और मनीष चत्रथा को भी शामिल किया गया है। इसके अलावा पार्टी नेता बीके हरिप्रसाद, उदित रजा, रागिनी नायक और जुबेर खान को भी इस पैनल का सदस्य बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस समेत 19 राजनीतिक दलों ने एलान किया था कि वे 20 से 30 सितंबर तक देश भर में संयुक्त रूप से विरोध-प्रदर्शनों का आयोजन करेंगे। कांग्रेस केंद्र सरकार पर महंगाई, एनएमपी और नए कृषि कानूनों को लेकर लगातार निशाना साधती रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें