फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांग: कांग्रेस ने कहा- सुप्रीम कोर्ट की समिति जेईई परीक्षाओं की जांच करे

Sat, 04 Sep 2021 11:49 PM IST
Jeet Kumar एजेंसी, नई दिल्ली।

सार

  • कांग्रेस ने कहा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जवाबदेह हैं
  • कहा- भाजपा की सरकारों में पेपर लीक होना पुरानी बात है
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने संयुक्त प्रवेश जेईई मेन परीक्षाओं में धांधली का खुलासा होने पर मोदी सरकार के पूरे कार्यालय की जांच की मांग की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और कांग्रेस ने इस मामले में सरकार पर हमला बोलते हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश की अध्यक्षता में समिति बनाकर सभी प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं की जांच कराने की मांग की है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने ट्वीट कर कहा कि जेईई मेन परीक्षा लीक हुई है। ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बैठने वाले छात्र बहुत कठिनाइयों से जूझते हुए तैयारी करते हैं। हमें निष्पक्ष और सही रूप से परीक्षाएं लेनी चाहिए। जबकि सरकार अब इसे पूरा कर रही है ताकि गलती न माननी पड़े।

पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने कहा कि युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ के लिए राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय जवाबदेह हैं। भाजपा की सरकारों में पेपर लीक होना पुरानी बात है। यह सिलसिला मध्य प्रदेश के व्यापम से शुरू हुआ था और अब जेईई तक पहुंच गया है।  
विज्ञापन


युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है। पेपर लीक सरकार को युवाओं को जवाब देना होगा क्योंकि युवाओं की सीट बेची जा रही है। उन्होंने कहा कि एनटीए का गठन केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने किया था। हम शिक्षा मंत्री और एनटीए को सीधे जवाबदेह मानते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें