फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल : सुवेंदु अधिकारी को सीआईडी का समन, बॉडीगार्ड की मौत मामले में आज होगी पूछताछ

Sat, 04 Sep 2021 11:15 PM IST
योगेश साहू एएनआई, कोलकाता।

सार

सीआईडी ने सुवेंदु अधिकारी को उनके अंगरक्षक सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत के मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पेश होने के लिए कहा है। ऐसे में अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
विज्ञापन
सुवेंदु अधिकारी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल में विपक्ष के नेता सुवेंदु अधिकारी की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। सीआईडी ने सुवेंदु को उनके अंगरक्षक रहे सुभब्रत चक्रवर्ती की मौत मामले में पूछताछ के लिए बुलाया है। उनसे आज पूछताछ हो सकती है।

विज्ञापन


बता दें कि शुभब्रत चक्रवर्ती ने 2018 में अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। सीआईडी ने इस मामले की जांच के लिए एक दल गठित किया था। चक्रवर्ती की पत्नी ने कंतई थाने में शिकायत दर्ज कराई थी और अपने पति की मौत मामले में जांच की मांग की थी।

इस मामले में सीआईडी अब तक 11 पुलिसकर्मियों समेत 15 से अधिक लोगों से पूछताछ कर चुकी है। इससे पहले जांच दल के सदस्य अधिकारी के पूर्वी मेदिनीपुर जिले स्थित आवास ‘शांति कुंज’ भी गए थे।
विज्ञापन


राज्य सशस्त्र पुलिस के जवान चक्रवर्ती उस समय से अधिकारी के सुरक्षा घेरे में शामिल थे जब वह तृणमूल कांग्रेस के सांसद थे। अधिकारी 2015 में जब प्रदेश सरकार में मंत्री बने, तब भी चक्रवर्ती उनके सुरक्षा दस्ते में शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें