फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: ‘अपने प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करना घटिया प्रयास’, कांग्रेस का सरकार पर हमला

Mon, 16 Oct 2023 12:09 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जयराम रमेश ने कहा कि पिछले साढ़े नौ साल के दौरान महंगाई, बेरोजगारी व अन्य सभी मोर्चों पर विफलता का सामना करने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार पाने का बहुत घटिया प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
Jairam Ramesh - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस ने सोमवार को सरकार पर अपने राजनीतिक प्रचार के लिए सेना का इस्तेमाल करने का 'घटिया प्रयास' करने का आरोप लगाया। इसके अलावा, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की।

बता दें, हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया था कि सेना देश भर में सरकारी योजनाओं के प्रचार में मदद करेगी। इसी पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। 

कांग्रेस महासचिव (संचार) जयराम रमेश ने कहा कि भारत की सेना पूरे देश की सेना है। हमें गर्व है कि हमारी बहादुर सेना कभी भी देश की आंतरिक राजनीति का हिस्सा नहीं बनी। उन्होंने आगे कहा कि पिछले साढ़े नौ साल के दौरान महंगाई, बेरोजगारी व अन्य सभी मोर्चों पर विफलता का सामना करने के बाद मोदी सरकार अब सेना से अपना राजनीतिक प्रचार पाने का बहुत घटिया प्रयास कर रही है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सेना का राजनीतिकरण करने का यह प्रयास एक बहुत ही खतरनाक कदम है। रमेश ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से अनुरोध किया कि वे इस मामले में हस्तक्षेप करके मोदी सरकार को इस गलत कदम को तुरंत वापस लेने का निर्देश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें