फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दावा: अफगानिस्तान में आतंक मचाने वाले तालिबानियों में दो भारतीय भी शामिल, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने शेयर किया वीडियो

Tue, 17 Aug 2021 01:13 PM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अफगानिस्तान में तालिबान का दमनकारी शासन शुरू हो चुका है। तालिबानी लड़ाके सड़कों पर लोगों की तलाशी ले रहे हैं, वहीं, कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने इसको लेकर बड़ा दावा किया है। थरूर ने कहा कि तालिबानियों में दो भारतीय भी शामिल हैं। ये दोनों केरल प्रांत के रहने वाले हैं। 
विज्ञापन
कांग्रेस सांसद शशि थरूर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अफगानिस्तान पर कब्जे के बाद तालिबान का दमनकारी शासन शुरू हो चुका है। काबुल के साथ-साथ अन्य शहरों की सड़कों पर अफरा तफरी का माहौल बना हुआ है। तालिबानी गाड़ियां रोककर लोगों की तलाशी ले रहे हैं। साथ ही लोगों से बदसलूकी की घटना भी सामने आ रही है। इसी बीच कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने अफगानिस्तान में आतंक मचाने वाले तालिबानियों को लेकर बड़ा खुलासा किया है। शशि थरूर ने कहा कि तबाही मचाने वाले में दो भारतीय युवा भी शामिल हैं। शशि थरूर ने दावा किया है कि ये दोनों शख्स केरल के रहने वाले हैं और दोनों मलयाली भाषा में बात कर रहे हैं। 

विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम से सांसद शशि थरूर ने एक वीडियो ट्वीट किया है, जिसमें इन दोनों लोगों के हाथों में बंदूकें हैं और वे मलयाली भाषा बोल रहे हैं। वीडियो शेयर करते हुए शशि थरूर ने लिखा, 'इन्हें सुनकर ऐसा लगता है कि वहां दो मलयाली तालिबान भी मौजूद हैं। इनमें से एक ने 8 सेकेंड तक मलयाली बोला और दूसरा उसे सुन रहा है।'
 
वीडियो में साफ दिख रहा है कि काबुल के बाहरी इलाके में पहुंचने पर एक तालिबानी खुशी से सड़क पर बैठकर रोने लगता है। तो दूसरा शख्स उसे कुछ समझाने की कोशिश करता है। सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें