फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस: मोइली बोले-जितिन प्रसाद हमेशा से संदिग्ध थे, वरिष्ठ नेता ने पार्टी में बड़ी सर्जरी पर दिया जोर

Thu, 10 Jun 2021 03:56 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने कांग्रेस का दामन छोड़ चुके जितिन प्रसाद को लेकर कई आरोप लगाए। इसके साथ ही मोइली ने पार्टी में सक्षम व जनाधार वाले नेताओं को दायित्व सौंपने की पैरवी की।
 
विज्ञापन
Veerappa Moily
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जितिन प्रसाद के कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने से कांग्रेस अभी उबर नहीं सकी है। बृहस्पतिवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मंत्री वीरप्पा मोइली ने कहा कि कई नेताओं ने नहीं बल्कि सिर्फ जितिन प्रसाद ने पार्टी छोड़ी है। वह हमेशा से संदग्धि थे। 

विज्ञापन


मोइली ने आरोप लगाया कि जितिन प्रसाद धर्मनिरपेक्ष नहीं थे। वह जातिवादी नेता थे और यूपी में जातिवादी राजनीति करना चाहते थे। उन्हें कई पद दिए गए थे। मोइली ने कहा कि जिम्मेदारी हमेशा पार्टी की विचारधारा के प्रति समर्पित लोगों को देना चाहिए। 
 

वीरप्पा मोइली ने कहा कि कांग्रेस को बड़ी सर्जरी की जरूरत है। सक्षम व जनाधार वाले नेताओं को विभिन्न राज्यों की जिम्मेदारी देना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जितिन प्रसाद ने बुधवार को पार्टी का दामन छोड़कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। अगले साल होने वाले यूपी चुनाव के पूर्व इसे कांग्रेस को बड़ा झटका माना जा रहा है। प्रसाद कांग्रेस के असंतुष्ट जी-23 नेताओं के गुट में शामिल थे। 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें