फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने के आरोप में कांग्रेस नेता हनुमंत और हर्ष कुमार हिरासत में

Tue, 18 Jun 2019 09:09 AM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
विज्ञापन
हिरासत में वी. हनुमंत राव और हर्ष कुमार - फोटो : ANI
विज्ञापन

तेलंगाना में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता वी. हनुमंत राव और आंध्र प्रदेश के अमलापुरम से पूर्व सांसद हर्ष कुमार को पुलिस ने हिरासत हिरासत में लिया है। दोनों को हैदराबाद में कथित तौर पर पुंजागुट्टा केंद्र पर डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने की कोशिश करने के आरोप में हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन

 





बता दें कि हनुमंत राव वही नेता हैं, जो पिछले दिनों हैदराबाद के इंदिरा पार्क के पास आयोजित कांग्रेस नेताओं के धरना कार्यक्रम में पार्टी के ही एक अन्य नेता के साथ भिड़ गए थे। पार्टी को इस मामले में दोनों नेताओं के खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई करनी पड़ी थी। 

11 मई को हैदराबाद में कांग्रेस नेता तेलंगाना सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए जुटे थे लेकिन वो आपस में ही भिड़ गए। हनुमंथा राव ने दूसरे कांग्रेस नेता नागेश मुदीराज को थप्पड़ मार दिया था जिसके बाद नागेश ने भी हनुमंथा राव पर हमला किया। इस हाथापाई में एक महिला भी गिर गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें