फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन, राहुल बोले- बब्बर शेर खो दिया

Wed, 12 Aug 2020 10:16 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ता राजीव त्यागी का बुधवार की शाम को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया था जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी के निधन से राजनीति जगत में शोक की लहर है। कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा कि त्यागी का संघर्ष हमेशा याद रहेगा।
विज्ञापन
राजीव त्यागी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। उनकी तबीयत अचानक खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। त्यागी कांग्रेस के तेजतर्रार प्रवक्ताओं में से एक थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी और भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा समेत कई नेताओं ने उनके निधन पर शोक जताया है। 

विज्ञापन


त्यागी की आज अचानक तबीयत बिगड़ी और वह बेहोश हो गए। यशोदा अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार त्यागी को समाचार चैनल पर बहस के दौरान दिल का दौरा पड़ा। उन्हें अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों की टीम ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। त्यागी ने आज शाम पांच बजे एक समाचार चैनल पर बहस की थी। उन्होंने खुद ट्विटर पर इसकी जानकारी दी थी। 
 



राहुल गांधी ने बताया बब्बर शेर
पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्विटर पर लिखा, 'कांग्रेस ने आज अपना एक बब्बर शेर खो दिया। राजीव त्यागी के कांग्रेस प्रेम व संघर्ष की प्रेरणा हमेशा याद रहेंगी। उन्हें मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि व परिवार को संवेदनाएं।'
विज्ञापन

 

भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता संबित पात्रा ने त्यागी के निधन पर शोक जताया। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, 'विश्वास नहीं हो रहा है कि कांग्रेस के प्रवक्ता मेरे मित्र राजीव त्यागी हमारे साथ नहीं हैं। जीवन बहुत अनिश्चित है... अभी भी शब्द नहीं मिल रहे हैं।'
 
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने त्यागी के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने ट्वीट किया, 'भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रवक्ता राजीव त्यागी की असामयिक मृत्यु मेरे लिए एक व्यक्तिगत दुख है। हम सबके लिए अपूरणीय क्षति है। राजीव जी विचारधारा समर्पित योद्धा थे। कांग्रेस की ओर से परिजनों को हृदय से संवेदना। ईश्वर उनके परिवार को दुख सहने का कष्ट दे।'
 

वहीं, कांग्रेस ने राजीव को निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चा देशभक्त कहा। कांग्रेस के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट किया गया, 'राजीव त्यागी के अचानक निधन से हम बहुत दुखी हैं। एक निष्ठावान कांग्रेसी और सच्चे देशभक्त। इस संकट के समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके परिजनों के साथ हैं।'
 

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने त्यागी के निधन पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया, 'कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव त्यागी के दुखद निधन का समाचार स्तब्ध करने वाला है। परिवार के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं। ईश्वर उन्हें अपने चरणों में स्थान दे और परिजनों को यह दुख सहने की शक्ति दे।'
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें