फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi: अपने ही बयानों पर कब-कब घिरे राहुल गांधी, जानें कितनी बार जमकर हुए ट्रोल

Wed, 25 May 2022 12:01 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ऐसे कई मौके आए हैं जब राहुल गांधी अपने ही बयानों से विवादों में घिर गए हैं। हाल ही में "भाजपा ने कैरोसीन छिड़का है" बयान देकर भी वे काफी ट्रोल हुए। ऐसे में आपको बताते हैं कि कांग्रेस नेता अपने ही बयानों से कब-कब जगहंसाई का पात्र बन गए। 
विज्ञापन
कांग्रेस नेता राहुल गांधी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों लंदन प्रवास पर हैं। उनके बयानों से देश में सियासी भूचाल मचा हुआ है। इस बीच एक बार फिर ऐसा हुआ है, जब कांग्रेस नेता ने अपने ही बयानों से ही घिर गए हैं। दरअसल, राहुल गांधी ने संविधान के अनुच्छेद का जिक्र करते हुए कहा था, भारत, राज्यों का एक संघ है। उनके इस बयान पर एक भारतीय अधिकारी ने उन्हें राष्ट्र का पाठ सिखा दिया। इसके बाद राहुल गांधी खूब ट्रोल हो रहे हैं। आइए आपको बताते हैं कि राहुल गांधी ने किन मौकों पर अपने ही बयानों से खुद की किरकिरी करवाई...

विज्ञापन


कराई थी 'नहरों की सिंचाई'
2001 में राहुल गांधी रायबरेली दौरे पर थे। यहां जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा था, हमारी सरकार आएगी तो हम नहरों की सिंचाई के लिए बेहतर इंतजाम करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी की जमकर जगहंसाई हुई थी। बाद में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं को बचाव में आना पड़ा। 

कोका-कोला और मैकडोनाल्ड 
राजधानी दिल्ली में एक रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा था कि कोका-कोला कंपनी शुरू करने वाला व्यक्ति शिकंजी बेचता था। वहीं मैकडोनाल्ड का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा था कि इस कंपनी को शुरू करने वाला व्यक्ति ढाबा चलाता था। इस बयान के बाद कांग्रेस नेता खूब ट्रोल हुए। 

 

आलू के चिप्स 

विज्ञापन

मध्यप्रदेश में एक रैली के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी आलू के चिप्स पर बयान देकर बुरा फंस गए थे। राहुल गांधी किसानों को उपज के दाम कम मिलने की बात समझा रहे थे। उन्हेांने कहा, आलू के दाम क्या हैं आजकल? पांच रुपया। चिप्स का पैकेट कितने में बिकता है? उसमें आलू कितना होता है? आधा आलू होता है। उस चिप्स के पैकेट से किसान को कितना मिलता है? 50 पैसे। राहुल गांधी इस बयान पर भी जमकर ट्रोल हुए। लोगों ने कहा था, बाहर निकलिए साहब आलू 20 से 25 रुपये में मिल रहा है। 

BHEL से खरीदने लगे थे मोबाइल 
छत्तीसगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह के खिलाफ एक रैली में राहुल गांधी ने उनकी संचार क्रांति योजना को कठघरे में खड़ा किया था। उन्होंने कहा, ये जो मोबाइल है, सरकार ने इसे BHEL से क्यों नहीं खरीदा। उन्होंने कहा, एक तरफ राफेल घोटाला, दूसरी तरफ सेल फोन घोटाला। इसके बाद वे जमकर ट्रोल हुए। लोगों ने कहा,  BHEL मोबाइल नहीं बनाती है। 

अमित शाह को बताया था हत्या का आरोपी
भाजपा नेता अमित शाह को घेरना भी राहुल गांधी को एक समय भारी पड़ गया था। उन्होंने अमित शाह को हत्या का आरोपी बताया था। इसके जवाब में शाह ने कांग्रेस नेता की जानकारी को दुरुस्त किया था। उन्होंने कहा था, उन पर फर्जी मामला दर्ज था। अदालत उन्हें बरी भी कर चुकी है। 

जब बोले, चौकीदार चोर है
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरना भी एक समय राहुल गांधी को भारी पड़ गया था। एक रैली के दौरान चौकीदार चोर है..कहने के चक्कर में उन्हें कोर्ट तक के चक्कर लगाने पड़ गए थे। उल्टा उनके इस बयान का भाजपा को राजनीतिक लाभ भी मिला। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें