फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आजादी पर नया ज्ञान: कंगना के बाद मणिशंकर अय्यर के बिगड़े बोल, कहा- 2014 से देश अमेरिका का गुलाम

Tue, 23 Nov 2021 11:28 AM IST
प्रशांत कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के बयान के बाद कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने देश की स्वतंत्रता पर विवाद बयान दिया है। अय्यर ने कहा कि पिछले सात साल से हम देख रहे हैं कि हम अमेरिकियों के गुलाम बनकर बैठे हैं। 
विज्ञापन
Mani Shankar Aiyar
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अपने विवादित बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहने वाले कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने एक बार फिर बयान देकर सियासत गरमा दी है। मणिशंकर अय्यर का ताजा बयान देश की आजादी को लेकर है। अय्यर ने कहा कि पिछले सात सालों से हम अमेरिकियों के गुलाम बनकर रह गए हैं। एक सेमिनार में अय्यर ने कहा कि साल 2014 के बाद से हम अमेरिका के गुलाम हैं। इससे पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने आजादी को लेकर विवादित बयान दिया था। एक टीवी चैनल शो के दौरान कंगना ने कहा कि हमें जो आजादी 1947 में मिली वो भीख में मिली थी। भारत को असली आजादी साल 2014 में मिली है।

विज्ञापन


भारत-रूस के बीच संबंध हुए कम- अय्यर
दिल्ली में भारत-रूस के रिश्तों को लेकर आयोजित सेमिनार में कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर ने कहा कि पिछले सात साल से हम देख रहे हैं कि गुटनिरपेक्षता की तो बात ही नहीं होती, शांति को लेकर कोई चर्चा नहीं होती है। अमेरिकियों के गुलाम बनकर बैठे हैं और उनके कहने पर हम चीन से बच रहे हैं। हम कहें कि चीन के सबसे करीब दोस्त तो आप ही हो। दरअसल, मणिशंकर अय्यर भारत-अमेरिका के बीच मजबूत हो रहे संबंधों को लेकर सवाल खड़े किए।





अय्यर का कहना था कि भारत और रूस के रिश्ते बरसों पुराने हैं। रूस ने भारत को हमेशा सहयोग किया है, लेकिन जब से मोदी सत्ता में आए हैं, ये रिश्ता कमजोर हुआ है। मणिशंकर अय्यर ने कहा कि 2014 तक रूस के साथ हमारे संबंध और व्यापार अच्छे थे, लेकिन पिछले सात सालों में काफी कम हो चुके हैं। 
विज्ञापन


कंगना के बयान पर मचा बवाल
बता दें कि पिछले दिनों कंगना रनौत ने कहा था कि 1947 में भारत को मिली आजादी भीख की तरह था। देश को असली आजादी 2014 में मिली है। कंगना का ये बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इसे लेकर कंगना की खूब आलोचना भी हुई। लोगों ने इसे स्वतंत्रता सेनानियों का सरासर अपमान बताया और माफी मांगने की अपील की। हालांकि, कांगन रनौत ने माफी नहीं मांगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें