फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता हरीश रावत बोले- देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का गौरव खत्म हो गया

Thu, 12 Aug 2021 04:25 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

हरीश रावत का कहना है कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जमीन पर बेहद कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसका परिणाम भी दिखाई पड़ेगा। लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश स्वयं अपनी अहमियत समझे...
विज्ञापन
हरीश रावत - फोटो : Amar Ujala (File Photo)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा है कि देश की राजनीति में उत्तर प्रदेश का गौरव खत्म हो गया है। पहले वह देश की राजनीति की धुरी हुआ करता था, वह देश के विकास का ध्वज वाहक हुआ करता था। लेकिन आज प्रधानमंत्री के वहां से चुनाव जीतकर आने के बाद भी उसका गौरव खत्म हो गया है। उन्होंने कहा कि जिस दिन उत्तर प्रदेश अपनी अहमियत समझ जाएगा, कांग्रेस उत्तर प्रदेश में खड़ी हो जाएगी।

विज्ञापन


कांग्रेस ने प्रियंका गांधी को उत्तर प्रदेश में पार्टी को खड़ी करने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे रखी है। लेकिन लंबे समय के बाद भी कांग्रेस जमीन पर खड़ी होती हुई दिखाई नहीं दे रही है। इसके पीछे क्या कारण है? अमर उजाला के इस सवाल का जवाब देते हुए हरीश रावत ने कहा कि प्रियंका गांधी उत्तर प्रदेश की जमीन पर बेहद कड़ी मेहनत कर रही हैं। इसका परिणाम भी दिखाई पड़ेगा। लेकिन इससे ज्यादा महत्वपूर्ण है कि उत्तर प्रदेश स्वयं अपनी अहमियत समझे।

कांग्रेस नेता ने कहा कि उत्तर प्रदेश देश की राजनीति की धुरी हुआ करता था। वह देश के विकास की दिशा तय किया करता था, लेकिन जिस तरह उसका गौरव कम करने का काम किया है, उत्तर प्रदेश को स्वंय विचार करना चाहिए कि देश की राजनीति में उसका गौरव कैसे वापस आएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें