फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईआई बैठक: जयशंकर बोले- कोरोना से निपटने में उद्योगों की अहम भूमिका रही, बताई जल्दी उबरने की वजह

Thu, 12 Aug 2021 04:21 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सीआईआई की सालाना बैठक के दूसरे दिन विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना से निपटने में उद्योगों ने अहम भूमिका निभाई वहीं सरकार ने हालात की गंभीरता जनता को समझाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। 
 
विज्ञापन
एस जयशंकर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने गुरुवार को भारतीय उद्योग परिसंघ की सालाना बैठक को संबोधित करते हुए कोरोना महामारी से निपटने में उद्योगों की भूमिका की तारीफ की। उन्होंने कहा कि जब कोविड-19 वायरस पहली बार देश में फैला तो हम दो कारणों से इससे जल्दी उबरे। एक तो यह कि हमने जो भी किया वह निर्णायक रूप से किया और दूसरा वह प्रभावी रहा। 

विज्ञापन


जयशंकर ने कहा कि कोरोना ने जब हमें घेरा तब हमारा स्वास्थ्य ढांचा इस महामारी को लेकर अल्पविकसित था। विदेश मंत्री ने कहा कि हम एक देश के रूप में न केवल इससे उबरे, बल्कि दूसरों की मदद भी की। खाड़ी जैसे देशों को दवाएं व खाद्य सामग्री भेजी, जो कि उस वक्त काफी जरूरी थी। बहुत कुछ किया गया। आज मैं उस वक्त उद्योगों द्वारा की गई मदद के प्रति आभार प्रकट करता हूं। 


विदेश मंत्री ने कहा कि महामारी के दौर में सभी लोग मदद के लिए आगे आए और मैं सोचता हूं कि उद्योगों ने बड़ा काम किया। सरकार ने हालात की गंभीरता जनता को समझाने और महामारी से बचाव के लिए लोगों को प्रेरित करने में सब कुछ किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें