फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा में शामिल हो रहे विधायकों पर भड़के हार्दिक पटेल, भूल बैठे मर्यादा

Sun, 07 Jun 2020 11:52 AM IST
Tanuja Yadav न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद

सार

  • कांग्रेसी विधायकों के इस्तीफे पर बोले हार्दिक पटेल
  • ऐसे लोगों को जनता को अब चप्पलों से मारना चाहिए
  • गुजरात में कांग्रेस ने 65 विधायकों को रिजॉर्ट में रखा
विज्ञापन
हार्दिक पटेल - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात में आठ कांग्रेस विधायकों के इस्तीफा देने के बाद वहां सियासत गरमा गई है। दो दिन पहले ही गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी से कांग्रेस के तीन विधायकों ने मिलने के बाद पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस तरह विधायकों के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता हार्दिक पटेल ने नाराजगी जताई है और अभद्र शब्दों का इस्तेमाल करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को चप्पलों से पीटना चाहिए।

विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं मानता हूं कि लोग जनता के साथ द्रोह करके , पैसों के लालच में, साम-दाम-दंड-भेद की वजह से गए हैं। ऐसे लोगों को जनता को अब चप्पलों से पीटना चाहिए।  हार्दिक पटेल ने यह विवादास्पद टिप्पणी तब की है जब राज्यसभा चुनाव से पहले कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा सौंपा और एक विधायक के इस्तीफा सौंपने की अटकल लगाई जा रही है।

 

बता दें कि मार्च में राज्यसभा चुनाव होना था लेकिन कोरोना वायरस की वजह से इसे टाल दिया गया था। अब 19 जून को राज्यसभा के चुनाव होने हैं, लेकिन इससे पहले अबतक कांग्रेस के आठ विधायकों ने इस्तीफा दे दिया है।  
विज्ञापन


हार्दिक पटेल ने भाजपा पर पैसों का बड़ा खेल खेलने का आरोप लगाया है। हार्दिक पटेल ने आरोप लगाते हुए कहा कि जितने पैसे भाजपा विधायक खरीदने में लगा रही है उतने पैसों के साथ गुजरात में कोरोना वायरस मरीजों का इलाज किया जा सकता है, गंभीर हालत वाले मरीजों को वेंटिलेटर दिया जा सकता है।
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें