कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं। कांग्रेस के नेता और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिल्ली में पार्टी की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने पहुंचे हैं। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को बड़ी जिम्मेदारी दी जा सकती है।
Delhi | Congress leader and former Madhya Pradesh CM Kamal Nath arrives at 10, Janpath to meet the party's interim president Sonia Gandhi pic.twitter.com/b3KhCXCbe4
कांग्रेस के अध्यक्ष पद का चुनाव संसद के मानसून सत्र के बाद होगा। सोनिया गांधी का स्वास्थ्य लगातार खराब रहने के कारण नए अध्यक्ष पद की तलाश की जा रही है। कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी पिछले कुछ समय से सार्वजनिक जगहों पर बहुत सक्रिय नहीं हैं। उन्होंने हाल ही पांच राज्यों - बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में हुए विधानसभा चुनाव में प्रचार भी नहीं किया है।