फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: '100 दिन में 500 रुपये में LPG सिलेंडर योजना को लागू करेंगे', रेवंत के मंत्री उत्तम रेड्डी का बयान

Tue, 12 Dec 2023 04:15 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

Telangana: तेलंगाना के नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने कहा कि उनकी सरकार पांच रुपये में एलपीजी सिलेंडर देने की योजना को लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। 
विज्ञापन
उत्तम कुमार रेड्डी - फोटो : फेसबुक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना में कांग्रेस सरकार 100 दिनों के भीतर पांच सौ रुपये में एलपीजी सिलेंडर और धान खरीद के लिए किसानों को प्रति क्विंटल 500 रुपये अतिरिक्त देने की योजना लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। यह बात नागरिक आपूर्ति मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी ने मंगलवार को कही। 

विज्ञापन

 

रेड्डी ने विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। इसके बाद संवाददाताओं से कहा कि नागरिक आपूर्ति निगम का कुल कर्ज 56 हजार करोड़ रुपये तक पहुंच गया है। उन्होंने कहा पिछली बीआरएस सरकार वित्तीय सहायता देने में विफल रही और ब्याज तीन सौ करोड़ तक पहुंच गया।

उन्होंने आगे कहा कि निगम का 18,000 करोड़ रुपये मूल्य का 88 लाख टन धान मिलों के पास बिना किसी सुरक्षा या बैंक गारंटी के पड़ा हुआ है। रेड्डी ने कहा कि स्थिति से मुख्यमंत्री को अवगत कराया जाएगा और कैबिनेट में उचित फैसला लिया जाएगा। उन्होंने कहा, पिछले साढ़े नौ साल (बीआरएस शासन) के दौरान प्रणालीगत खामियां थीं।
विज्ञापन

मंत्री ने कहा कि सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत दिया जाने वाला चावल सभी उचित लाभार्थियों तक पहुंचना चाहिए, क्योंकि राज्य और केंद्र गरीबी रेखा से नीचे के लोगों को आपूर्ति किए जाने वाले चावल पर 39 रुपये प्रति किलोग्राम खर्च कर रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें