फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ajay Maken: अजय माकन होंगे कांग्रेस के कोषाध्यक्ष, पवन बंसल की जगह संभालेंगे जिम्मेदारी; खरगे ने की नियुक्ति

Sun, 01 Oct 2023 06:58 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

माकन को पवन कुमार बंसल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय माकन को राहुल गांधी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है। कुछ महीने पहले राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद से वह किसी भी पद पर नहीं थे।
विज्ञापन
अजय माकन बने छत्तीसगढ़ के चेयरमैन - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अजय माकन आखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के नए कोषाध्यक्ष होंगे। कांग्रेस के महासचिव केसी वेणुगोपाल के मुताबिक, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने माकन की नियुक्ति पर मुहर लगा दी है। यह फैसला तत्काल प्रभाव से लागू होगा।

विज्ञापन

माकन को पवन कुमार बंसल की जगह यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। अजय माकन को राहुल गांधी का करीबी विश्वासपात्र माना जाता है। कुछ महीने पहले राजस्थान के प्रभारी कांग्रेस महासचिव के पद से इस्तीफा देने के बाद से वह किसी भी पद पर नहीं थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस महासचिव के सी वेणुगोपाल ने एक बयान में कहा कि पार्टी अध्यक्ष ने अजय माकन को तत्काल प्रभाव से अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) का कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। यह भी कहा गया कि पार्टी निवर्तमान कोषाध्यक्ष पवन कुमार बंसल के योगदान की सराहना करती है। अहमद पटेल के निधन के बाद बंसल को अंतरिम कोषाध्यक्ष नियुक्त किया गया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें