एमपी-छत्तीसगढ़ में सक्रिय हैं प्रियंका
सूत्रों का कहना है कि किसी भी राज्य में चुनाव हो राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दोनों बराबर दिलचस्पी लेते हैं। प्रियंका हिमाचल और कर्नाटक में भी ज्यादा सक्रिय रही थीं। वे मध्यप्रदेश में दो और छत्तीसगढ़ में एक रैली कर चुकी हैं। जबकि राहुल राजस्थान-छत्तीसगढ़ में एक-एक रैली कर चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे खुद को तेलंगाना में व्यस्त रख रहे हैं। खरगे इससे पहले मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ और राजस्थान में एक एक चुनावी सभाएं कर चुके हैं।