फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bharat Jodo Nyay Yatra: असम से बंगाल में दाखिल हुई न्याय यात्रा, राहुल बोले- भाजपा के खिलाफ विपक्ष साथ

Thu, 25 Jan 2024 01:06 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम के धुबरी से आगे बढ़ी। असम में यात्रा का आज आखिरी दिन है।
विज्ञापन
राहुल गांधी (भारत जोड़ो न्याय यात्रा) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा गुरुवार को असम के धुबरी से आगे बढ़ी। असम में यात्रा का आज आखिरी दिन है। मंगलवार को गुवाहाटी में पुलिस से हुई कांग्रेस कार्यकर्ताओं की झड़प और राहुल गांधी पर एफआईआर के खिलाफ कांग्रेस नेताओं ने तीखा हमला बोला है। कांग्रेस सांसद अब्दुल खालेक ने कहा कि 'अगर उनमें (हिमंत बिस्व सरमा) हिम्मत है तो गिरफ्तार करके दिखाएं। अभी करके दिखाएं। लोकसभा चुनाव के बाद क्यों गिरफ्तार करना है। वह पुलिस को अपने फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं।' 
विज्ञापन

 

गौरव गोगोई बोले- असम सीएम सबसे भ्रष्ट

कांग्रेस नेता गौरव गोगोई ने कहा 'उन्हें एफआईआर करने दीजिए। हम अपनी यात्रा जारी रखेंगे। उन्हें देश को धर्म और भाषा के आधार पर बांटने दीजिए। हम देश को भारत जोड़ो न्याय यात्रा के जरिए साथ लाते रहेंगे। वह (असम सीएम) सबसे भ्रष्ट सीएम हैं और उनसे यही सब कहे जाने की उम्मीद है।'

यात्रा के दौरान चाय की दुकान पर रुके राहुल गांधी

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के तहत राहुल गांधी धुबरी के हालाकुरा गांव में एक चाय की दुकान पर रुके। इस दौरान वह पार्टी नेताओं के साथ आगे की रणनीति बनाते दिखे। चाय दुकान के मालिक ने राहुल गांधी के उसकी दुकान पर रुकने पर खुशी जताई और कहा कि उसे बहुत खुशी हुई है। 
 

असम सीएम ने कही थी ये बात

असम सीएम हिमंत बिस्व सरमा ने अपने बयान में कहा है कि 'उनका मकसद असम को अस्थिर करना है। अब वह न्याय यात्रा ढुबरी में निकालना चाहते हैं। निकालने दीजिए, मुझे कोई आपत्ति नहीं है। हम उन्हें लोकसभा चुनाव के बाद गिरफ्तार करेंगे। अगर हम उन्हें पहले गिरफ्तार करेंगे तो इसका राजनीतिकरण हो जाएगा। मामला दर्ज कर लिया गया है और एसआईटी मामले की जांच करेगी। हमारे पास सबूत हैं। कल की घटना बहुत बड़ी थी और गुवाहाटी में कुछ भी हो सकता था। हम लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति नहीं करना चाहते क्योंकि हम चुनाव जीतने जा रहे हैं।'

असम से बंगाल में दाखिल हुई भारत जोड़ो न्याय यात्रा

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा का असम दौरा पूरा हो गया और यात्रा असम से आज पश्चिम बंगाल में दाखिल हो गई। इसके तहत असम कांग्रेस के नेता भूपेन कुमार बोरा ने  पश्चिम बंगाल कांग्रेस के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को तिरंगा सौंपा। इस दौरान राहुल गांधी भी मंच पर मौजूद रहे। 
 

राहुल गांधी बोले- भाजपा के खिलाफ विपक्ष साथ

बंगाल के कूच बिहार में मीडिया से बात करते हुए राहुल गांधी ने कहा मुझे इसकी खुशी है कि हम बंगाल आ गए हैं। हम यहां लोगों की बात सुनने आए हैं और यह बताने आए हैं कि हम उनके साथ हैं। भाजपा-आरएसएस नफरत, हिंसा और अन्याय को बढ़ावा दे रहे हैं। विपक्षी गठबंधन अन्याय से साथ मिलकर लड़ेगा।
 
विज्ञापन

न्याय यात्रा छोड़ दिल्ली लौटे राहुल, 28 को होंगे शामिल
भारत जोड़ो न्याय यात्रा को बीच में छोड़ राहुल गांधी बृहस्पतिवार को दिल्ली लौट आए। असम से बंगाल में प्रवेश करने के बाद बृहस्पतिवार सुबह कांग्रेस ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा के एक दिवसीय कार्यक्रम की घोषणा की, लेकिन कांग्रेस नेता राहुल गांधी कूचबिहार के बक्शीरहाट में एक छोटी बैठक और जिला मुख्यालय में एक ‘रोड शो’ करने के बाद अचानक दोपहर दो बजे हासीमारा स्थित वायुसेना एयरबेस पहुंचे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना हो गए।  पार्टी के मुताबिक, राहुल 28 जनवरी को दोबारा बंगाल लौट सकते हैं।
 
भाजपा को राहुल की जरूरत 
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने तंज कसते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद राहुल गांधी को गिरफ्तार किया जाएगा। क्योंकि भाजपा को राहुल की जरूरत है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें