फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Congress: कांग्रेस ने नियुक्त किए राज्यों के लिए संचार समन्वयक; जानें किसे किस राज्य की मिली जिम्मेदारी

Wed, 27 Dec 2023 10:18 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

इन नियुक्तियों के संदर्भ में कांग्रेस ने कहा कि नवनियुक्त संचार समन्वयक मीडिया और संचार-संबंधी गतिविधियों के सुचारू कामकाज के लिए राज्य पार्टी इकाइयों और एआईसीसी संचार विभाग के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे।
विज्ञापन
कांग्रेस झंडा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस अभी से अपनी तैयारियों में लग गई है। हाल ही में संगठनात्मक बदलावों के बाद अब देश की सबसे पुरानी पार्टी ने राज्यों के लिए संचार समन्वयक नियुक्त किये हैं। पार्टी ने इस संबंध में बयान भी जारी किया है। 

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, पार्टी प्रवक्ता गौरव वल्लभ को कर्नाटक के लिए संचार समन्वयक नियुक्त किया गया है।  वहीं, राधिका खेड़ा को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी दी गई है। मैथ्यू एंटनी पूर्वोत्तर राज्यों और महिमा सिंह असम के लिए संचार समन्वयक नियुक्त किया गया है। 
अन्य संचार समन्वयक के रूप में बी आर अनिल कुमार को आंध्र प्रदेश, आलोक शर्मा को बिहार, हर्षद शर्मा को गोवा, सचिन सावंत को गुजरात, अजय उपाध्याय को हरियाणा, अमृत गिल को हिमाचल प्रदेश, ज्योति कुमार सिंह को झारखंड , अर्शप्रीत खडियाल को जम्मू, परवेज़ आलम को कश्मीर और लद्दाख, लावण्या बल्लाल जैन को केरल, चरण सिंह सपरा को मध्य प्रदेश, सुरेंद्र सिंह राजपूत को महाराष्ट्र, बोबीता शर्मा को ओडिशा, अंशुल अविजित को पंजाब, रितु चौधरी को राजस्थान, भाव्या नरसिम्हामूर्ति को तमिलनाडु और पुडुचेरी, सुजाता पॉल को तेलंगाना, चयनिका उनियाल को उत्तराखंड, अभय दुबे को उत्तर प्रदेश और अंशुमन को पश्चिम बंगाल के लिए महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। 
विज्ञापन


इन नियुक्तियों के संदर्भ में कांग्रेस ने कहा कि नवनियुक्त संचार समन्वयक मीडिया और संचार-संबंधी गतिविधियों के सुचारू कामकाज के लिए राज्य पार्टी इकाइयों और एआईसीसी संचार विभाग के साथ निकट समन्वय में काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें