फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सत्पाल मलिक बोले: पीएम मोदी ने कृषि कानून वापस लेकर दिखाया बड़ा दिल, अगर फैसला पहले ले लेते तो अच्छा होता

Wed, 24 Nov 2021 06:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

राज्यपाल मलिक ने दोहराया कि उन्हें जिन्होंने राज्यपाल बनाया है, यदि वे संकेत देंगे तो उन्हें पद छोड़ने में एक मिनट भी नहीं लगेगा। 
विज्ञापन
मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघालय के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने विवादित कृषि कानून वापस लेने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई दी है। मलिक लंबे समय से इन कानूनों को वापस लेने की मांग करते हुए किसान आंदोलन का समर्थन कर रहे थे। मलिक ने यह भी कहा कि किसानों की सभी मांगें नहीं मानी गई हैं। न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) उनकी मूल मांग थी। सरकार को इसे भी मंजूर करना चाहिए और एक कमेटी बनाना चाहिए। यदि सरकार यह कर देगी तो किसान अपना आंदोलन खत्म कर देंगे। 

विज्ञापन


राज्यपाल मलिक ने कहा कि पीएम मोदी ने बड़ा दिल दिखाते हुए आगे बढ़ने व हल निकालने के लिए अच्छा फैसला किया है, इसके लिए मैं उन्हें बधाई देता हूं। मलिक ने दोहराया कि उन्हें जिन्होंने राज्यपाल बनाया है, यदि वे संकेत देंगे तो उन्हें पद छोड़ने में एक मिनट भी नहीं लगेगा। 

उन्होंने कहा कि मैं एमएसपी और अन्य मुद्दों के समाधान के लिए समितियां गठित किए जाने की दशा में किसानों से घर जाने की गुजारिश करूंगा। मैं उन्हें सलाह दूंगा कि वे विरोध को अनावश्यक रूप से ना बढ़ाएं। एमएसपी उनकी मूल मांग है और मैं इस मुद्दे पर उनके साथ हूं। बाकी चीजें बातचीत से हल हो सकती हैं। जहां तक सवाल कृषि कानूनों को वापस लेने का है तो इसमें देर तो हुई है। यदि इसे पहले वापस लिया जाता, तो सरकार को ज्यादा फायदा होता।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें