इससे पहले प्रधानमंत्री ने ट्विटर पर कहा, 'आज प्रधानमंत्री जनधन योजना के सात साल पूरे हो रहे हैं। एक ऐसी पहल जिसने भारत के विकास पथ को हमेशा के लिए बदल दिया है। इसने वित्तीय समावेशन और अनगिनत भारतीयों के लिए सम्मान के साथ-साथ सशक्तिकरण सुनिश्चित किया है। जन धन योजना से पारदर्शिता लाने में भी मदद मिली है।'
पीएम मोदी ने योजना को सफल बनाने के लिए काम करने वाले सभी लोगों के अथक प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनके प्रयासों ने यह सुनिश्चित किया है कि भारत के लोग बेहतर जीवन स्तर का नेतृत्व करें।