फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओडिशा: सीएम पटनायक ने कहा- खाद की कमी से प्रभावित हो सकती है कानून-व्यवस्था, केंद्र से आपूर्ति के लिए मांगी मदद

Sun, 01 Aug 2021 03:44 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, भुवनेश्वर

सार

  • खाद की कम आपूर्ति से कई जिलों में कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित 
  • मुख्यमंत्री ने किसानों को खाद के सुचारू वितरण के लिए मासिक कोटा प्रदान करने की मांग की
विज्ञापन
नवीन पटनायक - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने शनिवार को केंद्र से राज्य को पर्याप्त मात्रा में खाद की आपूर्ति कराने का आग्रह किया है। उन्होंने कहा, खरीफ की खेती के दौरान किसानों को खाद की बड़ी कमी का सामना करना पड़ा है।

विज्ञापन


केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री मनसुख मंडाविया को लिखे पत्र में पटनायक ने कहा कि खाद की कम आपूर्ति से कई जिलों में अनावश्यक रूप से कानून-व्यवस्था की स्थिति प्रभावित हो सकती है। केंद्रीय मंत्री से मामले में हस्तक्षेप करने का अनुरोध करते हुए उन्होंने कहा कि मई, जून और जुलाई में ओडिशा को कम खाद मिली है।

उन्होंने किसानों को खाद के सुचारू वितरण के लिए मासिक कोटा प्रदान करने के साथ ही पहले से बाकी पड़े खाद को मुहैया कराने की मांग की। ओडिशा को खाद की आपूर्ति के लिए बीजेडी सांसदों के एक प्रतिनिधिमंडल ने भी शनिवार सुबह मंडाविया से मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने बताया कि केंद्रीय मंत्री ने इस मामले में तुरंत मंत्रालय के अधिकारियों से बात की और उन्हें जल्द से जल्द जरूरत पूरी करने को कहा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें